1570 बोतल शराब जब्त, एक गिरफ्तार
मधुबनी। हरलाखी थाना पुलिस ने 1570 बोतल नेपाली देसी शराब से भरे एक चार पहिया वाहन व एक बाइक के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया।
मधुबनी। हरलाखी थाना पुलिस ने 1570 बोतल नेपाली देसी शराब से भरे एक चार पहिया वाहन व एक बाइक के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान थाना क्षेत्र के हरसुवार मुसहरी टोल निवासी लाल बाबू साहनी के रूप में हुई है। हालांकि, चार पहिया वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल हो गया।
जानकारी के अनुसार धंधेबाज नेपाल से एक चार चक्का वाहन में 1300 बोतल व बाइक पर 270 बोतल शराब लेकर बेनीपट्टी सड़क से जा रहा था। इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना के एसआइ तालिब खां पुलिस बल के साथ हुर्राही चौक के नजदीक गश्ती में तैनात हो गए। पुलिस को देखते ही वाहन चालक चलती गाड़ी से छलांग लगाकर फरार हो गया। इससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। वहीं वाहन के पीछे-पीछे आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज पूर्व में भी शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। उसे दूसरी बार भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया गया।