Move to Jagran APP

शर्मनाक: मधुबनी में 80 वर्षीय वृद्धा के साथ नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म

मधुबनी जिले में एक घटना ने मानवता को शर्मसार किया है। 15 साल के एक नाबालिग लड़के ने 80 साल की वृद्धा से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 10:24 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 09:11 PM (IST)
शर्मनाक: मधुबनी में 80 वर्षीय वृद्धा के साथ नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म
शर्मनाक: मधुबनी में 80 वर्षीय वृद्धा के साथ नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म
मधुबनी, जेएनएन। जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में 80 साल की वृद्धा के साथ 15 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है। इसे देखते हुए पुलिस पूरी तरह चौकस है।

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वह अपने घर के बरामदे में सो रही थी। देर रात एक लड़का मच्छरदानी में घुस गया और उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो घर के लोग और ग्रामीण पहुंचे। आरोपित किशोर को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की।

loksabha election banner

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने  आरोपित को कब्जे में ले लिया। किशोर की स्थानीय अस्पताल में चिकित्सा कराने के बाद पुलिस ने हिरासत में रखा है।

थाना प्रभारी अमृत लाल वर्मन ने बताया कि पीडि़ता ने अपने गांव के किशोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस पूरी तरह चौकस है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.