Move to Jagran APP

मधुबनी शहर में नाला निर्माण के लिए 102 करोड़ स्वीकृत : मोदी

जिला मुख्यालय स्थित टाउन क्लब मैदान में जिला भाजयुमो के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित युवा संकल्प सभा में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मधुबनी जिले में होने वाले विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 01:57 AM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 01:57 AM (IST)
मधुबनी शहर में नाला निर्माण के लिए 102 करोड़ स्वीकृत : मोदी
मधुबनी शहर में नाला निर्माण के लिए 102 करोड़ स्वीकृत : मोदी

मधुबनी। जिला मुख्यालय स्थित टाउन क्लब मैदान में जिला भाजयुमो के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित युवा संकल्प सभा में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मधुबनी जिले में होने वाले विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सौराठ में मिथिला चित्रकला संस्थान की स्थापना के लिए साढ़े छह एकड़ जमीन उपलब्घ करा दी गई है। यहां 27.48 करोड़ रुपये की लागत से मिथिला चित्रकला संस्थान भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 13.26 करोड़ रुपये की लागत से मिथिला ललित कला दीर्घा का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार काम में विश्वास रखने तथा कार्य करने वाली सरकार है। उन्होंने यह भी कहा कि मधुबनी शहर से जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था हेतु नाला निर्माण के लिए 102 कराड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शीघ्र ही इस कार्य हेतु टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

loksabha election banner

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि झंझारपुर में नया सरकारी मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। इसके लिए 20 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी गई है। वहीं सकरी चीनी मिल के पीछे वाली जमीन पर सरकारी इंजीनिय¨रग कॉलेज खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि मधुबनी पें¨टग्स के क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुके मधुबनी जिले के जितवारपुर गांव को कलाग्राम बनाने हेतु केन्द्र सरकार ने 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि मधुबनी शहर स्थित गंगासागर पार्क एवं सत्येन्द्र पार्क के लिए राजय सरकार दो करोड़ रुपये स्वीकृत करने जा रही है। वहीं मधुबनी में 6.50 करोड़ की लागत से खेल भवन का निर्माण करने तथा मधुबनी स्थित नगर भवन को मरम्मत करने के लिए 1.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं निजी क्षेत्र में सिजौल में संदीप विश्वविद्यालय कार्य करने लगा है। उन्होंने कहा कि मधुबनी जिले में चार आइटीआइ, एक महिला आइटीआइ, राजनगर प्रखंड के रामपट्टी में पारा मेडिकल संस्थान के साथ-साथ जीएनएम कॉलेज की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि मधुबनी जिले में तीन एएनएम कॉलेज की भी स्थापना की जा रही है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मधुबनी को नगर निगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार कार्य कर रही है। शीघ्र ही मधुबनी को नगर निगम का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दो माह के अंदर विद्युत कनेक्शन विहीन सभी परिवारों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

जिला भाजयुमो अध्यक्ष पंकज कुमार राठौड़ की अध्यक्षता व संचालन में आयोजित इस सम्मेलन को पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद राजीव प्रताप रुडी, सांसद वीरेन्द्र कुमार चौधरी, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक नीतीन नवीन, पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा, विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, पूर्व विधायक रामदेव महतो, हरिभूषण ठाकुर बचौल व अशोक यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन विधायक डॉ. रामप्रीत पासवान ने किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने आगत अतिथियों को पाग-दोपटा, फूल माला एवं मधुबनी पें¨टग्य से स्वागत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.