खाड़ा में कलश यात्रा के साथ शतचंडी यज्ञ शुरू
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड की खाड़ा पंचायत में बुधवार को कलश यात्रा के साथ शतचंडी महाय
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड की खाड़ा पंचायत में बुधवार को कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा में शामिल 108 कन्याओं ने पूरे गांव का भ्रमण करते हुए निकटतम बुधमा पंचायत स्थित प्रसिद्ध काली पोखर में जल भरकर वापस यज्ञ स्थल खाड़ा पहुंचे। गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा में शामिल ग्रामीण, गणमान्य एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान बना रहा। कलश यात्रा के पश्चात क्षेत्र के जाने माने पंडित मोहन झा के नेतृत्व में गुरुधाम सहित अन्य क्षेत्रों से आये पंडितों द्वारा शंख ध्वनि एवं घंटा निनाद के साथ मंत्रोचारण करते हुए यजमान को मंडप प्रवेश कराया गया। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष रघुनंदन मिश्र एवं उपाध्यक्ष सह खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने बताया कि इस यज्ञ में प्रतिदिन दुर्गा पाठ, हवन एवं मंडप पूजा एवं 27 अक्टूबर को कालिका माता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णा हुति सम्पन्न होगा। भव्य कलश यात्रा में अध्यक्ष रघुनंदन मिश्र, मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर, सचिव राघवेंद्र झा, त्रिभुवन मिश्र, शिव शंकर झा, नंदकिशोर सिंह, लीलाधर झा, सरपंच प्रतिनिधि बिनोद मंडल, सचिव भास्कर झा, अमित कुमार झा विश्वनाथ, महंथ झा, पंडित विद्यानंद झा, सुमन झा, पंकज कुमार झा पिकू, शिवदत्त झा, ललित नारायण ठाकुर, अमर प्रसाद सिंह, शिवेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।