कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद ने कराया ताकत का एहसास
मधेपुरा। बीएनमंडल स्टेडियम परिसर में शनिवार को आयोजित आजादी संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में ल
मधेपुरा। बीएनमंडल स्टेडियम परिसर में शनिवार को आयोजित आजादी संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में लोगों का उत्साह चरम पर था। सम्मेलन के बहाने सांसद ने भी राजनीतिक गलियारे में अपनी ताकत का एहसास कराया। मौके पर सांसद ने कहा कि कोसी व सीमांचल का नजर अंदाज करने वाले की अबकी बार सरकार नहीं बनेगी। कोसी के पुत्र को ही इस बार जनता का समर्थन मिलेगा। सांसद ने कहा बिहार को विकास के शिखर पर पहुंचाना है तो उन्हें समर्थन दें। माफियाओं की छुट्टी हो जाएगी। क्या बाहरी लोगों को जनता साथ देगी। क्या वे विकास करेंगे। वे सुख-दुख में सदा साथ रहते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद मंडल ने किया। कार्यक्रम में कोसी सीमांचल से बड़ी संख्यां में जाप कार्यकर्ता मौजूद थे। सांसद ने कहा कि बिहार में जाति, धर्म संप्रादाय से ऊपर उठकर जब तक राजनीति नहीं होगी तब तक बिहार का विकास संभव नहीं है। बिहार का युवा रोजगार चाहता है। यहां के लोगों को शिक्षा व स्वास्थ्य की ¨चता है। राजनीति समाज सेवा के लिए होनी चाहिए। इंसानियत के कत्लेआम के लिए नहीं। सरकार जिस तरह गरीबी रेखा तय करती है ठीक उसी तरह अमीरी रेखा भी तय होना चाहिए। सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव से अहम चुनाव 2020 का है। कार्यकर्ता बस डेढ़ साल का समय हमें दें हम नया बिहार बना कर यहां के आम लोगों को देंगें। जाप के वरीय नेता अशोक प्रसाद ¨सह ने कहा कि लोकसभा की जनता विकास चाहती है। यहां से जन-जन के नेता सांसद राजेश रंजन को चुनाव लड़ना होगा। सांसद प्रतिनिधि रामकुमार यादव ने कहा कि आज स्टेडियम परिसर में उमड़े कार्यकर्ताओं का जन सैलाब यह बताने के लिए काफी है कि सांसद पप्पू ही लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। बाहरी को यहां से भगाएंगें। मौके पर युवा शक्ति जिला अध्यक्ष बीके आर्यन, जिला युवाध्यक्ष अनिल अनल, ¨प्रस गौतम, राजा कुमार, पुष्पेंद्र कुमार पप्पू, महिला जिला अध्यक्ष नूतन ¨सह, वीडियो यादव, देवाशीष पासवान, शलेंद्र कुमार, अमित कुमार, गौतम कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।