हथियार व ¨जदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : बिहारीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी कर अवैध देसी हथियार स
संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : बिहारीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी कर अवैध देसी हथियार सहित दो जिन्दा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि गश्ती के दौरान थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश को सूचना मिली कि क्षेत्र का शातिर चोर हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर जगतपुर गांव में निवासी सदानंद यादव के घर से एक थ्रीनट एवं दो जिन्दा कारतूस के साथ सदानंद को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया इसी दौरान सदानंद यादव का पुत्र भागने पर सफल रहा। प्राथमिकी दर्ज कर थ्रीनट एवं जिन्दा कारतूस जब्त कर लिया गया है। उन्होंने चोरी कांड में इनलोगों की संलिप्ता रहने का आशंका जाहिर किया है। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चन्देश्वरी प्रसाद यादव ने बताया कि बिहारीगंज क्षेत्र में हो रहीं चोरी की घटना में संलिप्त गिरोह की पहचान कर ली गई है। जल्द ही गिरोह के सभी चोर जेल के सलाखों में होंगे।