पदाधिकारियों को बांटा गया विभाग
मधेपुरा। जिला पदाधिकारी के आदेश पर जिले के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों के स्थानांनतरण
मधेपुरा। जिला पदाधिकारी के आदेश पर जिले के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों के स्थानांनतरण के बाद पदस्थापन में संशोधन किया गया है। कई पदाधिकारियों को कार्य आवंटित कर उन्हें संपादित करते का निर्देश दिया है। इसमें जिला परिवहन पदाधिकारी अब्दुल रज्जाक को जिला शस्त्र शाखा, अपर समाहर्ता उपेंद्र कुमार को जिला समान्य शाखा, वरीय उप समाहर्ता अल्लामा मुख्तार को जिला पंचायत कार्यालय, वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार को जिला विधि शाखा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रजनीश कुमार राय को जिला जनसंपर्क कार्यालय, भूमि उप समाहर्ता गोपाल कुमार को जिला आपूर्ति शाखा एवं विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार को जिला निर्वाचन शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।