Move to Jagran APP

सुंदर व विकसित मधेपुरा का सपना होगा साकार, बस आप दें साथ

मधेपुरा। सुंदर व विकसित मधेपुरा का सपना साकार करने को लेकर रविवार को हंसी मंडल महाविद्यालय परिसर में फ्रेंडस आफ ई.प्रभाष की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बमबम कुमार ने किया। इस अवसर पर संगठन विस्तार पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 12:14 AM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 12:14 AM (IST)
सुंदर व विकसित मधेपुरा का सपना होगा साकार, बस आप दें साथ
सुंदर व विकसित मधेपुरा का सपना होगा साकार, बस आप दें साथ

मधेपुरा। सुंदर व विकसित मधेपुरा का सपना साकार करने को लेकर रविवार को हंसी मंडल महाविद्यालय परिसर में फ्रेंडस आफ ई.प्रभाष की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बमबम कुमार ने किया। इस अवसर पर संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। मौके पर संयोजक मिलन कुमार ने कहा कि हमारी लड़ाई, मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों की समस्या व आर्थिक आजादी को लेकर है। इन मुद्दों पर आगे काम किया जाएगा। मधेपुरा समाजवाद की धरती है। यहां के लोगों ने अपने काम के बदौलत सिर्फ बिहार ही नहीं देश स्तर पर अपना लोहा मनवाया है। आज मधेपुरा राजनीतिक रूप से बंजर होती जा रही है। इस दिशा में हमलोगों को चिता करने की जरूरत है। आने वाले समय में हम लोगों को क्या देकर जाएंगे। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान ई.प्रभाष कुमार ने एक संघर्ष छेड़ा था। उसमें उन्होंने लोगों से आह्वान किया था। लेकिन समय कम रहने के कारण उनकी बात सभी लोगों तक पहुंच नहीं पाई। सबसे आग्रह है कि मधेपुरा को विकसित करने के लिए साथ दीजिए। सपने को साकार करने के लिए साथ दीजिए। ताकि मधेपुरा सुंदर बन सके। इसके लिए सबको संघर्ष के लिए भी तैयार रहना होगा। आने वाला वक्त चुनौतियों वाला है। चुनौतियों को डटकर सामना करना ही फ्रेंड्स आफ ई.प्रभाष की पहचान है। हमलोगों को एकजुट होने की जरूरत है। बहुत जल्द ही पंचातय स्तर पर भी संगठन का विस्तार किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मि्त से बाबुल यादव को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर टुनटुन यादव, मीडिया प्रभारी राहुल यादव, प्रधान महासचिव रवि कुमार, मंटू मंडल, गिरिधारी कुमार को सचिव व बमबम कुमार को प्रभारी मनोनीत किया गया। मौके पर अमोद कुमार यादव, अजित आनंद, अपूर्व कृष्ण कन्हैया, नवनीत कुमार यादव, अरूण यादव, गौतम कुमार, गुलशन कुमार शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.