ग्रामीण डाक कर्मियों का हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
मधेपुरा। जिले में लागातार तीसरे दिन गुरूवार को डाकसेवकों का हड़ताल जारी रहा। पूरे जिले के 149 डाकघर क
मधेपुरा। जिले में लागातार तीसरे दिन गुरूवार को डाकसेवकों का हड़ताल जारी रहा। पूरे जिले के 149 डाकघर के मुख्य एवं उप शाखा सहित 500 जीडीएस कर्मचारी के हड़ताल से आम आदमी को पेन कार्ड, आधार कार्ड और तरह-तरह की डाक सेवाओं से वंचित रहने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुरलीगंज के अनुसार : अखिल भारतीय डाक सेवक संघ सहरसा प्रमंडल के आह्वान पर डाक सेवकों का लगातार तीसरे दिन हड़ताल जारी रहा। डाक कर्मियों के बेमियादी हड़ताल से मुरलीगंज एसओ का प्रत्येक दिन करीब 10 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हो गया है। साथ ही डाक विभाग से लेनदेन करने वाले खाताधारक भी परेशान हो रहे हैं। डाकघर से रुपये निकासी नहीं होने के कारण आम खाताधारकों की परेशानी को समझा जा सकता है। वहीं डाक कर्मी प्रशांत यादव ने कहा कि जब तक हमलोगों की मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि संघ के अह्वान पर अनशन और भूख हड़ताल भी मांगों के समर्थन में किया जाएगा। एसबीओ महेंद्र यादव ने बताया कि अगर इसी तरह हड़ताल जारी रहा तो डाक विभाग के करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि लगातार तीन दिनों में लगभग तीस लाख से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है। मौके पर मुरलीगंज संघ के अध्यक्ष परमेश्वरी मंडल, सचिव नवीन कुमार, धीरेंद्र निराला, संजीव कुमार समर, प्रशांत यादव, जय प्रकाश यादव, धनंजय ¨सह, रामेश्वर हादसा, विवेक झा, आकाश ¨सह, शत्रुघन ¨सह, विजय यादव, देवेंद्र यादव, अमरेन्द्र गुप्ता, मुरलीधर यादव, पंचानंद ¨सह भी मौजूद थे।