20 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे सेविका
मधेपुरा। वेदव्यास कॉलेज सभा भवन में आंगनबाड़ी संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष याचना कुमारी के द्वारा
मधेपुरा। वेदव्यास कॉलेज सभा भवन में आंगनबाड़ी संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष याचना कुमारी के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संघर्ष समिति के द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल जिला मुख्यालय के समक्ष 20 सितम्बर करने कर निर्णय लिया गया। इसमें जिले के सभी प्रखंडों के सेविकाएं भाग लेंगे। मौके पर सरकार के खिलाफ अपने अधिकार को मनाने के लिए एकजुट होकर आंदोलन का ऐलान करने की बात कही गई। बैठक में काफी संख्या में सेविकाओं ने भाग लिया। जिला सचिव कुमारी, नीलम संकरपुर प्रखंड अध्यक्ष बेबी कुमारी, उपाध्यक्ष संतोष कुमारी, कुमारखंड प्रखंड अध्यक्ष किरण कुमारी, सचिव आरूही कुमारी, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष ¨रकू कुमारी, ¨सहेश्वर प्रखंड अध्यक्ष विभा कुमारी, मुरलीगंज प्रखंड अध्यक्ष मंजू कुमारी, घेलढ़ प्रखंड अध्यक्ष रेणु कुमारी सहित अन्य सेविका उपस्थित थी।