विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधेपुरा में पुलिस की रेड, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 11 महिलाओं को कराया मुक्त

Published: Thu, 09 Apr 2026 11:12 AM (IST)

सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने एनजीओ के साथ मिलकर छापेमारी की। इस कार्रवाई में ...और पढ़ें

थाने में पूछताछ करती पुलिस। (जागरण)

थाने में पूछताछ करती पुलिस। (जागरण)

HighLights

  1. सिंहेश्वर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी।

  2. एनजीओ की मदद से 11 महिलाओं को मुक्त कराया गया।

  3. तीन युवकों को हिरासत में लिया गया, जांच जारी।

संवाद सूत्र, सिंहेश्वर (मधेपुरा)। सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर बुधवार की देर शाम सिंहेश्वर थाना की पुलिस ने छापेमारी की।

पुलिस टीम ने एनजीओ की मदद से कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया गया। मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन के अनुसार 11 महिलाएं मुक्त कराई गई हैं। साथ ही तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के समीप एक स्थान पर लंबे समय से देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है।

थाना में पूछताछ जारी

इसी आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से एनजीओ के सहयोग से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से कई महिलाएं एवं पुरुषों को पकड़ा गया, जिन्हें तत्काल थाना लाकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की छापेमारी के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

बताया जा रहा है कि इस धंधे से जुड़े कुछ अन्य लोग मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

वहीं, इस संबंध में पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है तथा पूछताछ पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अवैध बालू खनन पर कार्रवाई करने गई बोधगया पुलिस टीम पर हमला, 3 लोग गिरफ्तार