साथियों ने ही चाकू घोपकर मनोज की कर दी थी हत्या
-साजिश की हत्या साजिश के तहत : डीएसपी -अपाची गाड़ी खरीदने के बाद बदमाशों से मनोज का
-साजिश की हत्या साजिश के तहत : डीएसपी
-अपाची गाड़ी खरीदने के बाद बदमाशों से मनोज का हो गया था साठगांठ
संवाद सूत्र घैलाढ़(मधेपुरा) : थाना क्षेत्र के परमानपुर ओपी स्थित तिलाबे धार में रविवार को देर संध्या हुई मनोज की हत्या साजिश के तहत साथियों ने ही कर दी थी। पहले चाकू घोंपा गया। उसके बाद रॅाड से मारकर हत्या कर दी गई। 24 वर्षीय मनोज कुमार नामक युवक बरदाहा पंचायत का पिपराही चकला वार्ड 13 का निवासी था। सोमवार को पिता किशुनदायल तांती के बयान पर परमानपुर ओपी में केस दर्ज किया गया। मामले को लेकर पांच नामजद अभियुक्त बनाया गया है। डीएसपी वसी अहमद ने घटना स्थल पर पंहुच कर ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी लिया। मनोज राज मिस्त्री का काम करता था। मृतक मनोज छह महीने पूर्व अपाची बाइक लिया था। उसके बाद बदमाशों से उसका साठगांठ हो गया था। बराबर सबके साथ घूमता था। रविवार को गांव के ही दुर्गा स्थान के समीप कुछ साथियों के साथ तास खेलने के बाद लगभग चार बजे अपने पांच साथियों के साथ निकला। साथियों के साथ छह बजे तक बैजनाथपुर चौक पर देखा गया। उसके बाद सात बजे तिलाबे नदी के पास उनके साथियों के साथ गया। जहां साथियों ने पहले चाकू से वार किया। उसके बाद रॉड से हत्या कर दी। मनोज के चिल्लाने पर ग्रामीणों को घटना स्थल पर आते देख बदमाशन भागने लगा। ग्रामीणों द्वारा कुछ दूर खदेड़ा भी। घटना स्थल से पुलिस ने शव के पास से रॉड और मृतक का बाइक बरामद किया। अपराधियों द्वारा बाइक का सभी वाय¨रग तार को भी तोड़ दिया गया था। मृतक को एक साल का एक पुत्र भी है। हत्या की खबर पर परिजनों का हालत खराब है। पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या किसी रंजिश के वजह से हुई या फिर प्रेम प्रसंग का मामला था यह जानने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर ओपीध्यक्ष राजेश कुमार, एएसआई अरूण कुमार व अन्य मौजूद थे।