लोगों की सेवा में जुटी हैं सर्जना सिद्धि
मधेपुरा। महामारी बन चुकी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन क
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 05:52 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 05:52 PM (IST)
मधेपुरा। महामारी बन चुकी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बीच नगर पंचायत क्षेत्र में वार्डों में जाकर लोगों के बीच पूर्व नपं अध्यक्ष सर्जना सिद्धि राशन का वितरण कर रही हैं। इसके अलावा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही है। सर्जना सिद्धि ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुई ऐसी विपरीत परिस्थिति में सभी लोगों के छोटे-छोटे प्रयास से हम इससे निजात पा सकते हैं। इसके लिए नपं क्षेत्र में जरूरजमंद लोगों के बीच राशन, मास्क, साबुन एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण कर अपना योगदान दे रही है। बताते चलें कि इसके अलावा सर्जना अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों की जानकारी प्रशासन को देने के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें