Move to Jagran APP

संजीव की आनलाइन प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर किया मजबूर

मधेपुरा। प्रांगण रंगमंच के फेसबुक पेज पर रविवार की देर शाम तक चली संजीव कुमार की प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा। तबला पर अरविद कुमार के संगत में संजीव कुमार ने एक से बढ़ कर एक गीत से लोगों को तरोताजा कर दिया। संजीव कुमार ने भीमपलासी छोटा ख्याल राग से कार्यक्रम की शुरुआत की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 12:11 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 12:11 AM (IST)
संजीव की आनलाइन प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर किया मजबूर
संजीव की आनलाइन प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर किया मजबूर

मधेपुरा। प्रांगण रंगमंच के फेसबुक पेज पर रविवार की देर शाम तक चली संजीव कुमार की प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा। तबला पर अरविद कुमार के संगत में संजीव कुमार ने एक से बढ़ कर एक गीत से लोगों को तरोताजा कर दिया। संजीव कुमार ने भीमपलासी छोटा ख्याल राग से कार्यक्रम की शुरुआत की।

loksabha election banner

शंकरपुर प्रखंड के संजीव ने अपनी प्रतिभा से नवोदित कलाकारों को भी संदेश दिया। सबसे पहले उन्होंने भजन की प्रस्तुति दी। इसके बाद सरकती जाए रूख से गजल गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। उन्होंने बेहतरीन गीत नव कल्पना नव रूप से गया। पूछे कोई बात दिल की को संगीत प्रेमियों की खूब वाहवाही लूटे। यह तो प्रेम की बात भजन, ठुमरी में याद पिया की आए, सूफी संगीत नैन अपनी पिया से सहित कई गाने गाए। आनलाइन रहे संगीत प्रेमियों की मांग पर उन्होंने कई गाने गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इसके बाद हिन्दी, मैथिली, लोकगीत, गजल, फिल्मी गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। तबला पर अरविद कुमार ने संजीव का भरपूर साथ दिया। बड़ी संख्या में आनलाइन श्रोता के डिमांड के अनुरूप संजीव की प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संस्था के अध्यक्ष डा. संजय कुमार परमार ने कहा कि पिछले रविवार को अर्जुन राकी व सोनी यदुवंशी की प्रस्तुति ने भी खूब वाहवाही लूटी थी। उन्होंने कहा कि खासकर ग्रामीण इलाके में छुपी प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देकर उनके हौसले को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। सचिव अमित आनंद, संस्थापक सदस्य दिलखुश ने कहा कि आज के कोरोना संक्रमण में लोगों में नकारात्मक भाव बढ़ गया है उसे समाप्त करने का यह सशक्त माध्यम है। लोग मानसिक रूप से तरोताजा हो रहे हैं। दिलखुश ने लाइव कार्यक्रम की तकनीकी सहायता सफलता पूर्वक किया। अध्यक्ष डा. संजय परमार कहा कि आगामी रविवार को टैलेंट हंट का आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुरारी सिंह, धीरेंद्र निराला, अभिषेक सोनी, अक्षय कुमार, बबलू कुमार, सुभाष, शशिभूषण, आशीष सत्यार्थी, संतोष कुमार, नीरज कुमार निर्जल, अभिषेक आचार्य, चंदन कुमार, विक्की विनायक, शिवानी अग्रवाल, शिवांगी गुप्ता, आरती आनंद व अन्य ने सक्रिय भूूमिका रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.