सुरसर नदी में मिला वृद्ध महिला का शव
संवाद सूत्र,कुमारखंड(मधेपुरा) : कुमारखंड थाना के सदर पंचायत निवासी वृद्ध महिला का शव तीन दि
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 05:05 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 05:05 PM (IST)
संवाद सूत्र,कुमारखंड(मधेपुरा) : कुमारखंड थाना के सदर पंचायत निवासी वृद्ध महिला का शव तीन दिन बाद सुरसर नदी से बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार कुमारखंड पंचायत के वार्ड संख्या एक डोमनी देवी तीन दिन पूर्व घर से कहीं चली गई थी। तीन दिन बाद वृद्ध महिला का शव सुरसर नदी के भतनी घाट से पूरब टिकुलिया भतनी पथ में निर्मित पुल के समीप बरामद किया गया। स्थानीय रामदेव ¨सह ने शव की पहचान डोमनी देवी के रूप में किया। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार के लोगों को संदेश था कि भतनी स्थित वार्ड संख्या 14 में रह रही पुत्री उर्मिला देवी के ससुराल में होगी। इसलिए उनकी तलाशी नहीं की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें