Move to Jagran APP

कोरोना के खौफ के बीच सड़कों पर पढ़ी चहल-पहल

मधेपुरा। शनिवार को एक साथ 19 व रविवार को एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से लोग सहम गए ह

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 10:57 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 10:57 PM (IST)
कोरोना के खौफ के बीच सड़कों पर पढ़ी चहल-पहल
कोरोना के खौफ के बीच सड़कों पर पढ़ी चहल-पहल

मधेपुरा। शनिवार को एक साथ 19 व रविवार को एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से लोग सहम गए हैं। सड़कों पर तो चहल-पहल है लेकिन हर आंखों में खौफ दिखा। लोग एक दूसरे से दूरी बनाकर चल रहे थे। स्थिति की भयावता को समझते हुए लोगों में दहशत का माहौल है। अब तक मधेपुरा में 42 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से नौ लोग स्वस्थ्य भी हुए हैं। जबकि 33 लोगों का इलाज चल रहा है। शनिवार को मिले 19 केस में सात लोग महाराष्ट्र के मदरसा से आए छात्र के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। वहीं बाकी लोग दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान से आए हैं। वहीं रविवार को मिला संक्रमित व्यक्ति हरियाणा से साइकिल चलाकर घर पहुंचा था। मालूम हो कि जिले में अब तक 999 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिये गए है। इसमें 828 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं अब तक 42 संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 111 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में अब तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य जगहों को 20,096 प्रवासी पहुंचे चुके हैं।

loksabha election banner

सबसे अधिक बिहारीगंज के लोग हैं संक्रमित जिले के बिहारीगंज में सबसे अधिक अब तक बिहारीगंज 19 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं पुरैनी, घैलाढ़, कुमारखंड, मधेपुरा, उदाकिशुनगंज, चौसा, मरलीगंज, गम्हरिया व सिंहेश्वर में भी संक्रमित व्यक्ति मिले हैं। अब तक आलमनगर, ग्वालपाड़ा व शंकरपुर प्रखंड में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिले है। वहीं अब तक 32 लोग जो संक्रमित पाए गए हैं। सभी बाहर से आए हैं। जबकि दस में सात व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से हुए थे। इसके अलावा बिहारीगंज व घैलाढ़ की दो महिला बाहर इलाज के लिए जाने से अस्पताल में कोरोना संपर्क में आने से संक्रमित हुए थे। जिले में पहला केस 23 अप्रैल को आया था। जबकि दूसरा केस तीन अप्रैल को सामने आया। उसके बाद सात लोग दस मई को कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी छात्र महाराष्ट्र के मदरसे से आए थे। वहीं 18 मई को भी सात केस मिला। संक्रमित सभी छात्र थे। जो महाराष्ट्र मदरसा में पढ़ते थे। इसके बाद 18 मई को दो कोरोना पॉजेटिव मिला। इसमें एक गम्हरिया व एक सिंहेश्वर का था। वहीं 19 मई को मधेपुरा प्रखंड में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं 22 मई को दो केस मिला। इसमें एक बिहारीगंज व एक उदाकिशुनगंज का था। वहीं शनिवार को एक साथ 19 व रविवार को एक रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।

किस प्रखंडों में कितने मिले हैं संक्रमित -: बिहारीगंज - 19 -: पुरैनी - 06 -: घैलाढ़ - 03

-: कुमारखंड - 03 -: मधेपुरा - 03 -: उदाकिशुनगंज - 04 -: चौसा - 01 -: मरलीगंज - 01 -: गम्हरिया - 01 -: सिंहेश्वर - 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.