मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम की निकाली झांकी
मधेपुरा। रामनवमी के अवसर पर रविवार को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा मे
मधेपुरा। रामनवमी के अवसर पर रविवार को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में शामिल मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रखंड व नगर क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में शामिल लोग जय श्रीराम, जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए भ्रमण किया। शोभायात्रा के दौरान शांति विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस रही। पूरा शहर का माहौल सुबह से ही भक्तिमय बना रहा। शोभा यात्रा निकली तो जय श्रीराम के जयघोष से शहर गूंजने लगा। शोभा यात्रा दुर्गा मंदिर परिसर से निकल सिनेमा चौक हनुमान मंदिर, गौशाला चौक, काशीपुर, हरिद्वार चौक, गोलबाजार, शांतिनगर, हाटबाजार होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। शोभा यात्रा में श्रीराम सेना, बजरंग दल, विश्व हिन्दु परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रखंड एवं नगर क्षेत्र सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।
शहर में रही चाक-चौबंद सुरक्षा : रामनवमी पर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए एसडीपीओ वशी अहमद, बीडीओ ललन कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, कुमारखंड थानाध्यक्ष मुकेश कुमार अपने दल बल के साथ तैनात थे। रामनवमी को लेकर विभिन्न चौक चौराहे एवं संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल और महिला पुलिस बल तैनात किये गये।