Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री का फूंका पुतला

मधेपुरा। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विजय माल्या से वित्त मंत्री अरूण जेटली

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 07:28 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 07:28 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री का फूंका पुतला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री का फूंका पुतला

मधेपुरा। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विजय माल्या से वित्त मंत्री अरूण जेटली का संबंधों का खुलासा होने पर शहर भर में जुलूस निकाल कर विरोध प्रकट करते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ¨सह यादव ने कहा कि गबन के आरोपी व्यवसायी विजय माल्या को देश से भगाने में वित्त मंत्री अरूण जेटली का हाथ है। भागने से पूर्व जब विजय माल्या की जेटली से मुलाकात हुई थी। परंतु जेटली ने इस बात का खुलासा कभी नहीं किया। जब स्वयं माल्या ने खुलासा किया तो सच्चाई सामने आई। उन्होंने कहा कि नौ हजार करोड़ रुपया बैंक का कर्ज बिना चुकता किए विजय माल्या देश छोड़ भाग गए। विजय माल्या को भगाने में अरूण जेटली का हाथ होना माल्या द्वारा दिए गए बयान से साबित होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विदेशों में जमा कालाधन लाने का वायदा कर देश की जनता को ठगने का काम तो किया ही। साथ ही देश की जनता का नौ हजार करोड़ रुपया लेकर भाग रहे व्यवसायी विजय माल्या को देश से भगाने में मदद भी किया। जो देश की जनता के साथ धोखा है। जनता कभी नरेंद्र मोदी और अरूण जेटली को माफ नहीं करेगी।

loksabha election banner

जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार ¨सह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का परत दर परत पोल जनता के सामने खुलता जा रहा है। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने विजय माल्या को देश से भगा कर देशवासियों के साथ धोखा किया है। इसलिए जेटली को नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यादपत्र दे देना चाहिए। मौके पर डॉ. अरूण कुमार, पन्ना लाल यादव, कुशेश्वर दास, शत्रुघ्न भगत,कामेश्वर ¨सह,धीरेंद्र कुमार साह,अमर झा,खोखा ¨सह, प्रमोद पप्पू,नागमणि ¨सह, रहमति खातुन,जनार्दन यादव,कामेश्वर यादव,दीप नारायण ¨सह,जगदीश राम,सुरेश ¨सह,पारो यादव,सत्य नारायण मंडल,रूपक कुमार,विनोद यादव,नसीम खान सहित अन्य मौजूद थे।

--------------------------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.