Move to Jagran APP

मेरे कार्यकाल में हो रहे विकास से कुछ लोगों के पेट में होने लगा था दर्द : मांझी

मधेपुरा। जिले के आलमनगर घैलाढ़ व चामगढ़ में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने र

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 02:41 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 06:39 AM (IST)
मेरे कार्यकाल में हो रहे विकास से कुछ लोगों के पेट में होने लगा था दर्द : मांझी
मेरे कार्यकाल में हो रहे विकास से कुछ लोगों के पेट में होने लगा था दर्द : मांझी

मधेपुरा। जिले के आलमनगर, घैलाढ़ व चामगढ़ में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने राजद प्रत्याशी शरद यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जब विकास होने लगा तो कुछ लोगों के पेट में दर्द होने लगा। उन्हें सिर्फ रबर स्टाम्प बनाकर रखने चाहते थे। उन्हें गद्दी से हटाकर गरीबों का अपमान किया गया है। इसका बदला लेना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने एनडीए सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। सेना के नाम पर वोट लेना चाहती है। मोदी की सरकार में करोड़ो की संख्या में लोग बेरोजगार हुए हैं। मौके पर राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि इस बार राजद के पक्ष में हवा है। महागठबंधन सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। विधायक प्रो.चंद्रशेखर ने कहा कि इस बार राजद की जीत पक्की है। वहीं राजद महासचिव आलोक मेहता ने कहा कि सभी लोग एकजुट हैं। विपक्षी हताश है। राजद प्रदेश महासचिव ई.प्रभाष कुमार ने कहा कि गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आए इसके लिए राजद को वोट करें। मधेपुरा लोकसभा में एतिहासिक जीत होगी। मधेपुरा का समुचित विकास हो इसके लिए सभी लोग राजद के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही बिहार का विकास संभव है। आलमनगर के अनुसार : प्रखंड क्षेत्र के पानी टंकी मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी शरद यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के सभा में इंजीनियर नवीन कुमार, जय प्रकाश सिंह, रामस्वरूप शर्मा, प्रगति भट्ट, कुमार सिंह, महेश मोहन झा, संतोष भगत, विद्याभूषण पासवान, अरविद सिंह, प्रोफेसर सतीश कुशवाहा, धीरज गोस्वामी, संतोष कुशवाहा, मोहम्मद सत्तार, रमेश कुमार रमन, सुनीला देवी ,अर्जुन ऋषि देव, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। चामगढ़ के अनुसार : क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलो कला के मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जितनराम मांझी के सभा में पूर्व विधायक अमित भारती, पूर्व विधायक भूपेन्दर ऋषिदेव, संजय भारती, डॉ. गोपाल कुमार, मुना यादव, गोपाल यादव, तेजनारायण यादव, गोसाय ठाकुर मौजूद थे। घैलाढ़ के अनुसार : आदर्श इंटर कॉलेज घैलाढ़ जीवछपुर मैदान पर आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री के सभा में हम के जिलाध्यक्ष अरबिद ऋषि, दीपनारायण यादव, प्रो. अमरेंद्र यादव, राजनंदन यादव, ललन यादव, धर्मदेव यादव, सुमित्रा देवी, शिवनारायण मंडल, मनोहर यादव आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.