जनता है मालिक, हम तो हैं बस सेवक : पप्पू
मधेपुरा। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। सोमवार को म
मधेपुरा। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। सोमवार को मधेपुरा शहर व ग्वालपाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोग एक बार दिल से काम लें। लोगों की खुशियों के लिए जान लगा देंगे। पांच साल तक सबके साथ रहा है। अब उन्हें आर्शीवाद चाहिए। तभी कोसी का विकास होगा। सांसद ने कहा कि वे सब दिन सेवक बनकर रहे हैं। सेवक बनकर ही काम किया है। लेकिन कुछ लोग मालिक बनकर चुनाव जीतना चाहते हैं। लेकिन जनता निर्णय लेने में सक्षम है। कोसी के विकास के लिए किसने खून-पसीना बहाया। जनता जानती है। चाहे बाढ़ की त्रासदी हो या फिर सुखाड़। घर-घर उन्होंने दस्तक दिया है। कोसी उनका घर है। यहां के लोग उनके भाई, पिता व मां के समान हैं। उनका दर्द पर उन्हें परेशानी होती है। लेकिन कुछ बाहरी नेता भी मैदान में हैं। उन्हें लोगों का दर्द पता नहीं है। ऐसे लोग सिर्फ चुनाव जीतने आते हैं। सांसद ने कहा कि सब लोगों को एक बार मिलकर साथ देने की जरूरत है। वे वादा करते हैं कि गरीबों के चेहरे पर कभी परेशानी नहीं उभरने नहीं देंगे। लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए वे जी-जान लगा देंगे।