Move to Jagran APP

मुहर्रम को ले शांति समिति की बैठक आयोजित

मधेपुरा। मुहर्रम पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर गम्हरिया थाना परिसर

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 07:33 PM (IST)
मुहर्रम को ले शांति समिति की बैठक आयोजित
मुहर्रम को ले शांति समिति की बैठक आयोजित

मधेपुरा। मुहर्रम पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर गम्हरिया थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता शांति समिति की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि मुहर्रम पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत माने जाने वाला पर्व है। मुहर्रम इंसाफ व सच्चाई के लिए मर मिटने का संदेश देने वाला पर्व है। अमन चैन के साथ पर्व को मनाएं। उन्होंने कहा कि उच्चकों व असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस पदाधिकारी के साथ दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति वरीय पदाधिकारी के द्वारा की गई है। पर्व के दिन सादे लिवास में जगह जगह पुलिस पदाधिकारी भी नियुक्त रहेंगे।  विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगभग पांच दर्जन से अधिक लोगों के विरूद्ध धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है। इस अवसर पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार यादव,  राजस्व कर्मचारी ललन ठाकुर, राजद नेता रविशंकर कुमार ¨पटु, संतोष कुमार यादव, सरपंच राजेश कुमार झा, मुखिया चन्द्रमाधव साह, राजकिशोर यादव, भाजपा नेता अरुण कुमार यादव, मु. वशी, मु. बसीर, जाप नेता उमेश यादव, पंचायत समिति सदस्य पाण्डव कुमार, तरुण कुमार, संतोष ¨सह, कुन्दन कुमार, सदानंद यादव, मंटू कुमार, सरपंच विष्णुदेव मंडल, एएसआई अरुण कुमार ¨सह, सत्यनारायण मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.