पॉस मशीन में पीडीएस डीलर के अंगूठे से खाद्यान्न वितरण की मांग
मघेपुरा। प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मंडल
मघेपुरा। प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मंडल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों के बीच पीडीएस डीलर अनाज का वितरण कर रहे हैं। लेकिन कोरोना महामारी में लाभुक के अंगूठे के निशान पॉस मशीन पर लगाने से संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। वितरण के दौरान कई बार विक्रेताओं को उस मशीन में अंगूठा लगाना पड़ता है। इस वजह से पीडीएस डीलर के अंगूठे से ही लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण किए जाने की जरूरत है। उदाकिशुनगंज अनुमंडल में कोरोना पॉजिटीव मिलने के बाद से इसे तुरंत प्रभावी बनाने की जरूरत है। बैठक में पीडीएस डीलर के द्वारा ही पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर अनाज वितरण की बात पर सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं ने अपनी सहमित दी। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पीडीएस डीलर के इस मांग को ले बीडीओ, प्रखंड आपूíत पदाधिकारी को भी आवेदन दिया गया है। इसके अलावा सभी विक्रेताओं ने एसडीएम एसजेडन हसन को वाट्सएप के माध्यम से आवेदन दिया। मौके पर जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के अध्यक्ष सुबोध मंडल, शिवेंदर सिंह, अशोक कुमार, विनोद जायसवाल, भिखारी रजक, शंभु चौधरी, विकास कुमार, कुशेश्वर सिंह, परमानंद यादव, अवधेश सिंह, रामविलास, भानु गौतम, बिंदेश्वरी साह, उमेश पासवान सहित अन्य मौजूद थे।