रामनवमी ड्यूटी से गायब चार दंडाधिकारी पर हुई कार्रवाई
मधेपुरा। रामनवमी को लेकर अतिसंवेदनशील माने जाने वाले बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रतिनियुक्त द
मधेपुरा। रामनवमी को लेकर अतिसंवेदनशील माने जाने वाले बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को कर्तव्य के प्रति लापरवाह रहना मंहगा पड़ा। ड्यूटी से गायब पाए जाने वाले चार दंडाधिकारियों पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के जद में शामिल पदाधिकारियों को कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाह पाया गया। उदाकिशुनगंज के एसडीएम एसजेड हसन ने भ्रमण के दौरान चार दंडाधिकारियों को गायब पाया। एसडीएम ने ड्यूटी से गायब बिहारीगंज के मनरेगा पीटीए रंजीत कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं मनरेगा के कनीय अभियंता स्वामी देव कंचन, जेई सतीश चौधरी, पीएचईडी के सहायक अभियंता श्रवन राम से शोकॉज पूछा है। संतोषप्रद जबाब नहीं मिलने तक तीनों अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। एसडीएम ने कहा कि कार्रवाई के जद में आने वाले अधिकारी कर्तव्य के प्रति लापरवाह रहे। जबकि पूर्व में ही प्रतिनियुक्त अधिकारियों को कर्तव्य के प्रति जबावदेह रहने का निर्देश जारी किया गया था। गौरतलब हो को दशहरा और मुहर्रम के समय बिगड़े सौहार्द के बाद से ही बिहारीगंज क्षेत्र प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। उक्त प्रखंड क्षेत्र पर प्रशासन की विशेष नजर है। जिले और अनुमंडल के आलाधिकारी की नजर बिहारीगंज में टिकी हुई है। अनुमंडल प्रशासन ने पूर्व से ही बिहारीगंज के लिए विशेष प्रबंध कर रखा है।