हत्या की घटना पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने की निदा
मधेपुरा। मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के खेल मैदान पर कला मंच परिसर में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठ
मधेपुरा। मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के खेल मैदान पर कला मंच परिसर में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजनीति साह के अध्यक्षता में हुई। बैठक में गम्हरिया के जदयू प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या में हुई मौत को लेकर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने घटना की निन्दा की। इस दौरान जिला जदयू महासचिव राकेश सिंह कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार से बाहर पूरे भारत के लिए सोचते हैं। मुख्यमंत्री बनने के पूर्व नीतीश कुमार केन्द्रीय मंत्री रहे हैं। इसके शासनकाल में गलत करने वाले पदाधिकारी एवं अन्य लोग बच नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के चंद कार्यकर्ता स्थानीय विधायक निरंजन कुमार मेहता के बारे में मीडिया को बेतुकी बयान देते हैं। इसका कोई औचित्य नहीं है। पार्टी में अनुशासन समिति बनी हुई है। किसी भी तरह की शिकायत समिति में करें। बैठक में पूर्व पंसस संजय कुमार सिंह, गजेन्द्र कामती, योगेन्द्र पासवान, शशि पासवान, मंटू मंडल, मुहम्मद इमरान, जर्नादन यादव, गौरव मंडल, प्रमोद मंडल, हीरालाल मेहता, अमित कुमार, बबलू महतो, हरिहर कामती एवं अन्य उपस्थित थे।