जल जीवन हरियाली अभियान की सफलता पर जोर
मधेपुरा। प्रखंड के मनरेगा कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार मंडल ने मुखिया के साथ
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 07:41 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 07:41 PM (IST)
मधेपुरा। प्रखंड के मनरेगा कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार मंडल ने मुखिया के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जल जीवन हरियाली योजना के क्रियान्वयन कराने पर चर्चा किया। पीओ ने सभी उपस्थित मुखिया से योजना को सफल बनाने का अपील किया। उन्होंने सभी रोजगार सेवकों को डाटा तैयार कर कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल जीवन हरियाली अभियान को गांव गांव में चलाए जाने की बात कही गई। बैठक में मुखिया संघ अध्यक्ष अरविन्द अमर, रणधीर मेहता, महबूब आलम सहित अन्य मुखिया, पंचायत रोजगार सेवक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें