शांति और सौहार्द के साथ मनाएं होली : बीडीओ
मधेपुरा। मुख्यालय स्थित थाना परिसर में रंगों का त्योहार होली को आदर्श आचार संहिता पालन के
मधेपुरा। मुख्यालय स्थित थाना परिसर में रंगों का त्योहार होली को आदर्श आचार संहिता पालन के बीच शांतिपूर्ण, आपसी सछ्वावना एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने व सम्पन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों एवं आमजनों ने शांति के साथ होली मनाने का आह्वान किया। बैठक में कई पदाधिकारियों के अलावा काफी संख्या में प्रखंड क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवं गणमान्य लोगों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी बिरेन्द्र कुमार की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने की। पदाधिकारियों ने आदर्श आचार संहिता के बीच उपस्थित जनों से आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने तथा शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सहयोग की अपील की। बीडीओ ने उपस्थितजनों से आपसी भाईचारे, उमंग व मस्ती के साथ शराबमुक्त होली मनाने की अपील की। साथ ही शराब पीकर उधम मचाने वाले तथा रंग में भंग डालकर अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से निपटने की बात कही। इसके अलावा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए होली से लेकर लोकसभा चुनाव तक थाना क्षेत्र के सभी डीजे को जब्त करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह, जिप सदस्य प्रतिनिधि मनोज यादव,मुखिया पवन कुमार केडिया,रजनीश कुमार उर्फ बबलू यादव,प्रकाश चन्द्र यादव,सरपंच उमेश सहनी,मोहम्मद निहाल,पप्पू मिस्त्री,पूर्व प्रमुख सह पंसस जवाहर मेहता,कमल किशोर यादव,पंसस प्रतिनिधि सिकंदर मोदी,प्रखंड जदयू अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार,राजद अध्यक्ष रामजी यादव,जाप अध्यक्ष मोहम्मद सहादत,युवाध्यक्ष गौरव राय,सरपंच प्रतिनिधि अशोक मेहता,पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि संजय सहनी,पूर्व मुखिया अनील यादव,रामचन्द्र पंडित,कमाल अख्तर,रफीक आलम,मोहम्मद जुबेर आलम,मोहम्मद अख्तर,विलाश शर्मा,शंभू यादव,मोहम्मद अब्बास राही,मोहम्मद सुद्दी,निर्मल ठाकुर,सुशील यादव, नारायण चौधरी,कैलाश रजक,विवेक कुमार,एसआई सुंदरकात झा,एएसआई ब्रह्मा प्रसाद,एएसआई रघुनंदन राघव,एएसआई भरत राम,पुलिस मित्र मुन्ना ठाकुर,मुन्ना यादव,बिरेन्द्र ठाकुर,दिनेश पासवान,नवीन पासवान,लालो ऋषिदेव,उमेश सहनी,सालो यादव,चौकीदार मनोज पासवान,घनश्याम पासवान,जितेन्द्र कुमार,योगेन्द्र पासवान आदि उपस्थित थे।