लोजद कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 30 को
मधेपुरा। लोजद के राष्ट्रीय संरक्षक शरद यादव के आवास पर शनिवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष राज
मधेपुरा। लोजद के राष्ट्रीय संरक्षक शरद यादव के आवास पर शनिवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन विस्तार एवं 30 जनवरी को पार्टी का एक दिवसीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर विचार किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जिला कार्यकारिणी कमेटी के संगठन विस्तार को लेकर बैठक बुलाई गई है। प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने को लेकर तत्परता पूर्वक कार्य करना है। बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं का मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार 30 जनवरी को पार्टी का सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि 30 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सम्मेलन में आने का अनुरोध करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन में प्रदेश स्तर के कई नेता शामिल होंगे। बैठक को प्रदेश महासचिव मु. अब्दुस सत्तार, प्रदेश महासचिव जय प्रकाश ¨सह,अनिल यादव,यशवंत राणा, प्रसन्न कुमार, प्रो. शोभाकांत यादव, जयकिशोर यादव, भुवनेश्वरी यादव, अमरेश यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में मु. जुम्मन,उत्तम यादव, कमल दास, जयकांत यादव, धर्मदेव यादव, नेपाली रजक, वीरेंद्र आजाद, शिवनारायण सादा, इंदिरा कुमार, कमलमुखी देवी, शशि भूषण यादव, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र याद, नवल यादव, मु. वासीर, मु. सदरूल हौदा, अमिल ¨सह, राजेंद्र यादव, नागेश्वर यादव, भोला यादव, प्रो. फुलेंद्र यादव, सिकेंद्र ऋषिदेव, नरेश यादव, राजनीति साह, संजीव कुमार, अर¨वद कुमार, मनोज यादव, सत्यानंद सुमन, रमण कुमार झा, अर¨वद कुमार ¨सह, राजेश कुमार राजन, प्रो. कृष्ण कुमार यादव, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, वागेश्वरी प्रसाद यादव, शिवनारायण मंडल, संजय यादव, कुंदन कुमार आदि मौजूद थे।