दिन चढ़ने के साथ बढ़ती रही मतदान की रफ्तार
मधेपुरा। लोकसभा क्षेत्र के गम्हरिया प्रखंड में एक बूथ पर मामूली झड़प के बाद शांतिपूर्ण माहौ
मधेपुरा। लोकसभा क्षेत्र के गम्हरिया प्रखंड में एक बूथ पर मामूली झड़प के बाद शांतिपूर्ण माहौल में मंगलवार को लोकतंत्र का महापर्व सम्पन्न हुआ। बूथों पर नियत समय सुबह सात बजे से मतदान शुरू कर दिया गया था। हालांकि कुछ जगहों से वोटिग मशीन को चालू करने में हुई देरी के कारण आधे-पौने घंटे विलंब से मतदान प्रारंभ किया गया। कहीं से भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की बात समाने नहीं आई। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अधिकांश बूथों पर अर्ध सैनिक बल तैनात किया गया था। बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष लगातार गश्त लगाते दिखे। उप विकास आयुक्त ने गम्हरिया के मतदान केंद्र संख्या 15, 16 एवं 17 का निरीक्षण किया। वहीं करीब 10:30 बजे लक्ष्मीनियां बूथ संख्या 28 पर वीवीपैट में खराबी आने के बाद मतदान बंद हो गया। बाद में दूसरी मशीन लगाने के बाद करीब 11:30 बजे से मतदान पुन: प्रारंभ किया गया। इस बूथ पर लगभग एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। शाम पांच बजे तक 55 फीसदी तक मतदान हुआ। गम्हरिया के बूथ संख्या 19 पर जाप समर्थक और राजद समर्थकों के बीच मतदान को लेकर झड़प हुई। झड़प की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने के बाद मामले को शांत किया गया।
-----------------------