कार्यकर्ताओं की वजह से विकास पुरुष बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
मधेपुरा। प्रखंड के शेखपुरा पंचायत स्थित जदयू पंचायत अध्यक्ष के निवास स्थल पर जनता जदयू के पंचायत
मधेपुरा। प्रखंड के शेखपुरा पंचायत स्थित जदयू पंचायत अध्यक्ष के निवास स्थल पर जनता जदयू के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष हीरा मेहता ने किया। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित युवा जदयू के प्रदेश महासचिव सह पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार मेहता, प्रखंड अध्यक्ष उमेश साहा, प्रखंड प्रभारी सुनील मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अपने संबोधन में नवीन मेहता कहा कि कार्यकर्ताओं की वजह से मुख्यमंत्री नीतीश सरकार को विकास पुरूष माना जाता है। सरकारी स्तर पर संचालित योजनाएं कार्यकर्ताओं के देखरेख होता है। इन्हीं कारणों से विकास कार्य धरातल पर नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आपलोगों के सहयोग से एनडीए 40 सीट में 35 सीट पर कब्जा करेगी और केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की दोबारा की सरकार बनेगी। बैठक में पंचायत प्रभारी ¨रकू पासवान, जवाहर शर्मा, रतन मेहता, बिन्दुला देवी, लखन मरांडी, सचिन कुमार, सतीश कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।