आयुष हत्याकांड के सभी आरोपी की जल्द हो गिरफ्तारी : डॉ. कुशवाहा
मधेपुरा। छात्र आयुष कुमार उर्फ विवेक कुमार की निर्मम हत्या को लेकर मृतक के परिजन से ि
मधेपुरा। छात्र आयुष कुमार उर्फ विवेक कुमार की निर्मम हत्या को लेकर मृतक के परिजन से मिलकर पूर्व मंत्री डॉ. रेनू कुशवाहा व भाजपा नेता विजय कुशवाहा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। इस दौरान मृतक के परिजनों द्वारा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग किया। परिजनों का आरोप है कि 11 नामजद अभियुक्तों में से मात्र तीन अभियुक्त की गिरफ्तारी किया गया है। शेष आठ अभियुक्त आज भी घूम रहा है। वहीं परिजनों ने कहा कि वे लोग डर के साये में जी रहे हैं। परिजनों ने कहा कि आलमनगर थाना क्षेत्र के बजरहा बाजार एवं जगदीशपुर बाजार में पुलिस कैंप दिया जाए। ताकि इस क्षेत्र के लोग को डर से मुक्ति मिल सके। वहीं परिजनों को सांत्वना देते पूर्व मंत्री ने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं परिजनों को हिम्मत से काम लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस कैंप के लिए बिहार सरकार से बात की जाएगी। मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वह पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर¨वद ¨सह ने कहा कि दिनदहाड़े इस तरह मासूम की हत्या ¨नदनीय है। इस दौरान मृतक छात्र के चित्र पर पुष्प अर्पित का भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दादा पैक्स अध्यक्ष सुरेश मेहता , बंसत मेहता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर¨वद ¨सह, भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष छोटेलाल पोद्?दार, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर सुरेंद्र यादव, विकास मेहता, अनिल मेहता, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संजय मेहता सहित कई लोग मौके पर उपस्थित थे।