Move to Jagran APP

छठ पर्व को लेकर वार्ड सदस्य ने चलाया स्वच्छता अभियान

मधेपुरा। प्रखंड अन्तर्गत मकदमपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेक

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 07:23 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 07:23 PM (IST)
छठ पर्व को लेकर वार्ड सदस्य
ने चलाया स्वच्छता अभियान
छठ पर्व को लेकर वार्ड सदस्य ने चलाया स्वच्छता अभियान

मधेपुरा। प्रखंड अन्तर्गत मकदमपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर वार्ड अन्तर्गत विभिन्न सड़क, गली-मुहल्ले आदि की साफ-सफाई कर आमलोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वार्ड सदस्या कल्पना देवी की निगरानी में चलाए गए स्वच्छता अभियान में खासकर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। महिलाओं ने इस दौरान अपने-अपने हाथो में झाडू लेकर वार्ड अन्तर्गत सभी सड़कों, गली-मोहल्ले की साफ-सफाई कर जमा हुए कूड़े-कचरे को उठाकर गांव के बाहर फेंका। साथ ही वार्ड सदस्य ने ग्रामीण महिलाओं से रोजाना अपने घर, दरवाजे व आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई करने की अपील की।  वार्ड सदस्य ने कहा कि महापर्व छठ तक प्रतिदिन गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। समाजसेवी पवन कुमार झा ने कहा कि महात्मा गांधी ने भारतवासी को स्वच्छता बनाए रखने का एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। गिने-चुने भारतीय या एक सरकार के बूते स्वच्छता संभव नहीं है। जबतक देश के 125 करोड़ लोग एक साथ मिलकर इस अभियान से नहीं जुड़ेंगे। तब तक महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का सपना साकार नहीं हो पाएगा। स्वच्छता अभियान में किरण देवी, मुन्नी देवी, रूकमनी देवी, ममता देवी, नीलम देवी, गीता देवी, नितू देवी, सुदामा देवी, रीना देवी, ¨रकी देवी, सुशीला देवी, सुनीता देवी, बुधो देवी, सुमित्रा देवी, सावित्री देवी, रेणु देवी, सुनीता देवी, अनिता देवी, बन्दना देवी, सुगिया देवी, वीणा देवी, बेबी देवी, बेचनी देवी, दुर्गी देवी सहित दर्जनों अन्य शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.