लोजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने सतीश
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के नयानगर पंचायत के तिवारी बासा गांव के सतीश तिवारी क
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के नयानगर पंचायत के तिवारी बासा गांव के सतीश तिवारी को लोकतांत्रिक जनता दल का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनका मनोयन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फतेह ¨सह ने किया है। सतीश पार्टी संयोजक सांसद शरद यादव के बेहद करीबी माने जाते है। मनोयन बाद सतीश ने कहा कि राष्ट्रीय फलक पर कोसी का मान बढाएंगे। पार्टी संगठन मजबूती के लिए वह पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को पार्टी में बड़ी जगह देंगे। वहीं लोगों की समस्या के निदान के लिए काम करेंगे। सतीश तिवारी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदेश महासचिव बिहार लोजद जयप्रकाश ¨सह, हाजी मु.अब्दुल सत्तार, जिला अध्यक्ष मधेपुरा राजेन्द्र प्रसाद,युवा अध्यक्ष डॉ विजेंद्र यादव,लोजद नेता विशाल कांत यादव,गोपाल कुमार, छात्र परिषद लोजद के विनोद यादव,प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव,ग्वालपाड़ा प्रो.कृष्ण कुमार, मुरलीगंज नरेश यादव,युवा लोजद अध्यक्ष राजेश मंडल,आलोक यादव,छत्री यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय संरक्षक शरद यादव,राष्ट्रीय अध्यक्ष फतेह ¨सह,मु.सलीम,प्रदेश अध्यक्ष रमई राम,युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा को साधुवाद दिया।
-----------------------------