24 वर्ष के बाद भी नहीं लगी पटेल की प्रतिमा
मधेपुरा। पीएम मोदी ने बुधवार को दुनिया के सबसे बड़े सरदार पटेल प्रतिमा का अनावरण कर राष्
मधेपुरा। पीएम मोदी ने बुधवार को दुनिया के सबसे बड़े सरदार पटेल प्रतिमा का अनावरण कर राष्ट्रीय एकता के संदेश के सपनों को साकार कर दिया। मगर उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल के लिए बनाई गई प्रतिमा वर्षो बाद भी उपेक्षित पड़ा हुआ है। प्रतिमा स्थल को बने लगभग 24 साल बीत गए। लेकिन अभी तक प्रतिमा स्थल पर महापुरुष को लगाया नहीं जा सका। प्रतिमा स्थल के निर्माण बाद कुछ वर्षों तक जयंती मनाया गया।लेकिन बाद के वर्षों में लोगों ने पटेल को भुलाकर रख दिया। अब तो जयंती या फिर दिवस पर पटेल को एक फूल भी नसीब नहीं हो पाता है। नेताओं को तो पटेल की याद भी नहीं रहता है। जबकि पटेल के नाम पर हर बार नेता राजनीतिक रोटी सेंकते रहे हैं। यहां तक कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए कोई स्वयं सेवी संस्था भी आगे नहीं आए। उदाकिशुनगंज में उपेक्षित पड़े पटेल प्रतिमा को देखकर लोग निराश हैं। जाहिर है कि हर कोई यहां पर पटेल प्रतिमा को स्थापित देखना चाहते हैं। लेकिन सवाल उठता है कि इसके लिए कौन आगे आएंगे। गौरतलब हो कि वर्ष 1994 ई. में तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक डॉ.र¨बद्र चरण यादव ने अपने मद कि राशि से जगह जगह महापुरुषों के बैठने के लिए प्रतिमा स्थल का निर्माण कराया। इसके लिए उस समय एक समारोह का आयोजन किया गया। तब लगा था कि महापुरुषों के लिए नेताओं के दिल में जगह है। लेकिन उसके बाद भुला दिया गया।