उदाकिशुनगंज में 120 स्थानों पर निकाला जाएगा तजिया जुलूस
मधेपुरा। : अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम एसजेड हसन की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति
मधेपुरा। : अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम एसजेड हसन की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में संपूर्ण अनुमंडल क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने भाग लिए। बैठक में शांति पूर्वक पर्व संपन्न कराएं जाने को लेकर अधिकारियों ने लोगों से सुझाव लिए। बैठक में बताया गया अनुमंडल क्षेत्र के 120 स्थानों पर अखाड़ा व तजिया जुलूस निकाला निकाला जाएगा। मुहर्रम को लेकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जगह चिन्हित किए गए हैं।क्षेत्र के 77 जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा पुरूष और महिला बलों को लगाया जाएगा। आसामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए मेला स्थानों पर सीसीटीवी लगाया जा रहा है। पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारी से लोगों को अवगत कराया गया। अनुमंडल पदाधिकारी एसजेड हसन ने कहा कि पर्व में सौहार्द बना रहना चाहिए। सभी समुदाय के लोह शांति और सौहार्दपूर्ण पर्व संपन्न कराए जाने में प्रशासन की मदद करें। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पर्व के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जुलूस और अखाड़े में डीजे तथा प्रतिबंधित झंडे के प्रयोग किए जाने पर कमेटी के सदस्यों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोसल साईट पर प्रशासन की नजर रहेगी। भ्रामक संदेश वायरल होने पर ग्रुप एडमिन के साथ दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि 21 सितंबर को पहलाम होगा। वहीं 22 सितंबर को मेला लगेगा। यह भी कहा गया कि तय समय पर विसर्जन का काम होना चाहिए। मौके पर एसडीपीओ सीपी यादव, डीसीआरएल ललित कुमार ¨सह, बिजली एसडीओ दिव्य प्रकाश, पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अहद, प्रमुख प्रतिनिधि चंदेश्वरी पासवान, अधिवक्ता सुबोध ¨सह, राजेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व प्रमुख मो. मुख्तार आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष खोखा ¨सह, राजेंद्र चौधरी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता, राजद के रमण यादव, अयूब अली, मु. अली, मुन्ना गुप्ता, बिहारीगंज के पूर्व प्रमुख राकेश ¨सह, पुरैनी के जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, राजद के युवा जिलाध्यक्ष मुन्ना खां, लाल यादव, पूर्व प्रमुख प्रमोद महतो, मु. हुसैन, आदि मौजूद थे।