Move to Jagran APP

छात्रवृति राशि में धांधली के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मधेपुरा। अनुमंडल मुख्यालय के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोसी में बुधवार को अव्यवस्था के खिलाफ ग्रामीण्

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 06:19 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 06:19 PM (IST)
छात्रवृति राशि में धांधली के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
छात्रवृति राशि में धांधली के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मधेपुरा। अनुमंडल मुख्यालय के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोसी में बुधवार को अव्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए लोगों ने स्कूल पहुंच कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को जाप छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं का साथ मिला। पहले ग्रामीणों और स्कूल प्रशासन के बीच घंटों बातचीत हुई। यद्यपि स्कूल प्रशासन लोगों को संतोषप्रद जबाब नहीं दे पाए। नतीजतन लोगों ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन कर हंगामा किया। वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक रीता कुमारी ने लोगों से एक सप्ताह की मोहलत मांगी। प्रधानाध्यापक ने लोगों से कहा कि एक सप्ताह में वास्तविकता से अवगत करा दिया जाएगा।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला पुरूष सदस्य शामिल थे। लोगों का कहना है कि वर्ष 2014 में पोषक और छात्रवृति राशि वितरण में धांधली की गई। छात्रों को तय राशि में से आधे का भुगतान किया गया। जबकि बच्चों से पूर्ण राशि के हस्ताक्षर करा लिए गए। वहीं वर्ष 2015-16 और 2016-17 में अधिकांश बच्चों के खाते में राशि नहीं पहुंच पाया। प्रधानाध्यापक राशि नहीं मिलने की वजह बैंक की गडबड़ी बता रहे हैं। वहीं पठन-पाठन में गडबड़ी की बात कही गई। यह कहा गया कि शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं। कुछ शिक्षक बिना सूचना के भी स्कूल से गायब रहते हैं। मध्याह्न भोजन में गडबड़ी का आरोप लगाया गया है। वहीं विकास मद और परिभ्रमण की राशि में भी गडबड़ी की बात कही गई है। यह भी बताया गया कि 2016 में ही  किचन शेड की राशि का उठाव कर लिया गया है। लेकिन अब तक किचन शैड नहीं बना है। शौचालय निर्माण की पूरी राशि का उठाव के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। स्कूल में बड़े पैमाने पर गडबड़ी की बात कही गई है। जाप छात्र परिषद के दुर्गा यादव, जितेंद्र कुमार, नीतीश नायक, रवि राय ने कहा कि एक सप्ताह में व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर स्कूल में तालाबंदी की जाएगी। वहीं स्कूल में गड़बड़ी के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। विरोध जताने वाले में शिक्षा समिति के अध्यक्ष रीना देवी, सचिव सुलेखा देवी, संगीता देवी, रानी,रेखा देवी, ममता देवी, मीरा देवी, सुलेखा देवी, ललिता देवी, अनिता देवी, काला देवी, आशीष कुमार, हरदेव मेहता, सुनील मंडल, गोपाल मेहतर, आलोक मंडल, सुनील मेहता, रंजीत मेहता, उपेंद्र मेहता, वकील मंडल आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.