छह माह से नहीं मिला है चौकीदारों को वेतन
मधेपुरा। अंचल में कार्यरत चौकीदारों को छह महीने से वेतन नहीं मिलने से समस्या हो रही है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 07:05 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 07:05 PM (IST)
मधेपुरा। अंचल में कार्यरत चौकीदारों को छह महीने से वेतन नहीं मिलने से समस्या हो रही है। इस बाबत चौकीदार जगपति पासवान, जतन कुमार, भोचन पासवान, श्रवन पासवान, प्रकाश पासवान, प्रकाश ऋषिदेव, प्रकाश शर्मा, ब्रह्मदेव पासवान, रामप्रीत ऋषिदेव, नरेश पासवान, सतनारायण पासवान, देवनारायण पासवान ने बताया कि विगत छह महीने से वेतन नहीं मिला है। इसको लेकर कई बार अंचलाधिकारी एवं अंचल कर्मी के यहां गुहार लगाया गया। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें