Move to Jagran APP

संघ ने किया कमेटी का विस्तार

मधेपुरा। निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह के निर्देश पर बिहारीगंज विधानसभ्

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Jul 2018 05:36 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 05:36 PM (IST)
संघ ने किया कमेटी का विस्तार
संघ ने किया कमेटी का विस्तार

मधेपुरा। निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह के निर्देश पर बिहारीगंज विधानसभा कमेटी का गठन किया गया। उदाकिशुनगंज में निषाद विकास संघ के प्रदेश युवा सचिव ब्रह्मादेव कुमार सहनी ने बिहारीगंज विस कमेटी का गठन कर बताया कि बिहारीगंज विधानसभा के अध्यक्ष पद पर उदाकिशुनगंज प्रखंड के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री अजय मंडल निषाद को मनोनीत किया गया है। महिला अध्यक्ष प्रकोष्ठ के पद पर मुरलीगंज प्रखंड के गंगापुर पंचायत के मुखिया सुधा देवी को बनाया गया। विधानसभा युवा अध्यक्ष पद पर नीरज मंडल, विधानसभा कोषाध्यक्ष पद पर राजदेव मंडल, विधानसभा मीडिया प्रभारी पद पर पंकज महतो, विधानसभा प्रवक्ता के पद पर विद्यानंद महतो, विधानसभा कार्यालय प्रभारी के पद पर जय प्रकाश महतो एवं लाल महतो, विधानसभा महिला उपाध्यक्ष पद पर मंजु देवी एवं प्रति कुमारी, विधानसभा सचिव पद पर राधा देवी, विधानसभा सलाहकार पद पर वीरेन्द्र मंडल एवं परमेश्वरी प्रसाद मंडल एवं हरि मंडल, विधानसभा सचिव पद पर जनार्दन महतो एवं तारणी प्रसाद मंडल, विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर नित्यानंद कामत, उदय मुखिया और रामकृष्ण मंडल, विधानसभा युवा उपाध्यक्ष पद राजीव कुमार, सुनील मंडल एवं दिलीप मुखिया, विधानसभा युवा सचिव पद पर मनोज मुखिया, विधानसभा प्रभारी के पद पर लक्ष्मी मुखिया, रूपचंद्र मुखिया, अखिलेश निषाद, रामजी मंडल, मदन मंडल, रविन्द्र महतो, महेन्द्र मुखिया, राजो सहनी, नागेश्वर मुखिया, महेन्द्र मुखिया, देवेन्द्र मंडल, रमेश मुखिया, त्रिवेणी मुखिया, बैजनाथ मुखिया को मनोनीत किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हाल में 20 हजार महिलाओं का सम्मेलन किया जाएगा। जो सभी एक ड्रेस में होंगे। इसके तैयारी के लिए साड़ी वितरण का काम शुरू कर दिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.