आपातकाल जैसे हालात से जूझ रहा बिहार : संदीप
मधेपुरा : फ्रेंडस ऑफ तेजस्वी के प्रदेश संयोजक भाई संदीप यादव के नेतृत्व में बसंत मध्य विद्यालय ख
मधेपुरा : फ्रेंडस ऑफ तेजस्वी के प्रदेश संयोजक भाई संदीप यादव के नेतृत्व में बसंत मध्य विद्यालय खाड़ी में बैठक हुई। इसमें संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। इस मौके पर संयोजक ने कहा कि बिहार आपातकाल से जूझ रहा है। जबसे बिहार में डबल ईजन की तर्ज पर सरकार बनी है, बिहार का विकास अवरुद्ध हो गया है। इसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं। बेशक सरकार कहती है कि वह विकास कार्यो में लगी है। लेकिन लोगों की नजर तेजस्वी पर टिका हुआ है। आनेवाला समय में तेजस्वी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। बैठक का संचालन प्रदेश प्रवक्ता मुस्फिक आलम ने किया। मौके पर कई साथियों ने फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी का सदस्यता भी ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने वाले में
राजीव राजा, राजीव दास, चंदन यादव, ऋतुराज कुमार, राजेश कुमार राणा, विमल कुमार यादव, आकाशदीप कुमार, मनीष कुमार मलिक, रंजीत कुमार यादव शामिल थे। वहीं
फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी के बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष आलम, मुस्फिक, मुरलीगंज के युवा प्रखंड अध्यक्ष सतीश चन्द्र ऊर्फ गोल्टू यादव, छात्र जिलाध्यक्ष रितेश यादव, प्रधान महासचिव रूपेश यादव, अमित भारती, प्रदीप कुमार, ¨सटू यादव, प्रमोद यादव ने भी संबोधित किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन छात्र प्रखंड अध्यक्ष मुरलीगंज राजदीप कुमार यादव ने किया।