प्राथमिकी दर्ज करने पर मारपीट कर किया जख्मी
मधेपुरा। मारपीट कर जख्मी करने के मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने पर एक पक्ष के लोगों ने चाच
मधेपुरा। मारपीट कर जख्मी करने के मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने पर एक पक्ष के लोगों ने चाचा एवं भतीजी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। दोनों जख्मी का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया। पीड़ित परिजन चांदनी देवी ने बताया कि गुरुवार को पड़ोसी जगदेव मंडल, प्रल्हाद मंडल, शांति देवी, सोनू लाल पांच आज्ञात बदमाशों के साथ घर घुसकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए, केस उठाने का धमकी देने लगा। जिसका विरोध करने पर अशोक मंडल एवं राजो कुमारी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से इलाज कराने अस्पताल लाया गया है। जानकारी हो कि थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर- लालचंद पंचायत के वार्ड छह में अशोक मंडल एवं जगदेव मंडल के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर बुधवार को मारपीट में चांदनी देवी, सिरोमणी देवी, रंजू देवी, मौसम कुमारी एवं अमृत कुमार घायल हुआ था। इस संदर्भ में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी आक्रोश में पुन: घटना का अंजाम दिया गया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस पदाधिकारी से न्याय दिलाने की मांग किया है।