प्रखंड प्रमुख ने किया सीएचसी का निरीक्षण
मधेपुरा। प्रखंड प्रमुख नकुलदेव पासवान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्ष्
मधेपुरा। प्रखंड प्रमुख नकुलदेव पासवान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अव्यवस्था व गंदगी पर प्रमुख ने नाराजगी व्यक्त की। मरीजों के बेड पर चादर नहीं रहने के वजह से पीएचसी प्रभारी पूछताछ कर आपत्ति व्यक्त की। प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र के लगभग दो लाख लोगों की स्वास्थ्य सुविधा इस केन्द्र पर निर्भर है। इसलिए मरीजों को स-समय डॉक्टर उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। साथ ही मरीजों को सरकारी नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन देने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रखंड उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी को संबोधित करते हुए उप प्रमुख धर्मेंद्र मंडल ने कहा कि आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल कितना खराब हो गया है कि लोग अस्पताल में आकर इलाज कराने से बेहतर प्राइवेट नर्सिंग होम की ओर जाना अच्छा समझते है। इसकी वजह से आज गरीबों का शोषण हो रहा है।