Move to Jagran APP

उपप्रमुख ने बरकरार रखा अपना पद

मधेपुरा। प्रखंड परिसर स्थित सभागार में प्रखंड के उप प्रमुख  पर  अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के ि

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 08:08 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 08:08 PM (IST)
उपप्रमुख ने बरकरार रखा अपना पद
उपप्रमुख ने बरकरार रखा अपना पद

मधेपुरा। प्रखंड परिसर स्थित सभागार में प्रखंड के उप प्रमुख  पर  अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए विशेष बैठक बुलाई गई थी। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में एकमत मिला। अविश्वास प्रस्ताव के बाद धर्मेंद्र कुमार मंडल पुन: एक बार आलमनगर प्रखंड के उप प्रमुख पद पर बने रहे। इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी परवेज आलम ने बताया कि कुछ सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की थी। सदस्यों की मांग पर 17 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि 19 पंचायत समिति सदस्यों में से 18 सदस्यों ने अविश्वास मत के खिलाफ मतदान किया। वहीं एक समिति सदस्य और विश्वास मत के पक्ष में मतदान किया जिससे उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार मंडल पुन: एक बार प्रखंड प्रमुख पद पर बने रहेंगे। इस दौरान प्रखंड प्रमुख नकुलदेव पासवान,प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवेज आलम,पूर्व  प्रमुख  वर्षा कुमारी,पंचायत समिति सदस्य सुमन कुमार यादव, राजकिशोर साह, चतुरानंद गुप्ता, अनिशा कुमारी,रेणु देवी,नीतू देवी, समतोला देवी,अमीना खातून, नरेश ¨सह,मुन्नी देवी,कविता देवी,सुधांशु कुमार,मीना देवी, सीता देवी, मुरलीधर मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.