कबीर आश्रम की नई कार्यकारिणी गठित
संवाद सूत्र, मधेपुरा : नगर परिषद के वार्ड संख्या दो स्थित धर्मस्वरूप नगर में कबीर ध्यान साधना संस्था
संवाद सूत्र, मधेपुरा : नगर परिषद के वार्ड संख्या दो स्थित धर्मस्वरूप नगर में कबीर ध्यान साधना संस्थान की नई कार्यकारिणी गठित की गई। कबीर ध्यान आश्रम के पूर्व अध्यक्ष किशोर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश प्रसाद यादव को अध्यक्ष, गजेंद्र प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष, राजकिशोर यादव को प्रधान सचिव, शालिग्राम दास को कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों में भूदाता मिश्रीलाल यादव, सुखदेव प्रसाद यादव एवं उमेश कुमार भगत को शामिल किया गया है। वहीं अंकेक्षक पद पर किशोर कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष सियाराम यादव एवं आश्रण संत दया स्वरूप साहेब मनोनीत किए गए हैं। बैठ क में मुख्य रूप से अनूप साहेब, छोटेलाल यादव, अर्जुन प्रसाद यादव, जगदीश यादव, ¨सहेसर यादव, उर्मिला देवी, सरोजनी देवी सहित कबीर के अनुयायी उपस्थित थे।