केवटगामा में तीन दिनों के अंदर बनेगा श्मशान : सांसद
मधेपुरा। केवटगामा में तीन दिन के अंदन शमशान का निर्माण कर दिया जाएगा। उक्त बातें कांग्रेस क
मधेपुरा। केवटगामा में तीन दिन के अंदन शमशान का निर्माण कर दिया जाएगा। उक्त बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सांसद रंजीत रंजन ने प्रखंड के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत के केवटगामा स्थित दीघिया टोला में कही। बुधवार को सांसद क्षेत्र दौरा पर थी। इस दौरान उन्होंने लोगों की पीड़ा को सुनकर समाधान का भी आश्वासन दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि शमशान घाट के निर्माण के लिए सभी पदाधिकारियों से बात हो गई है। तीन दिन के भीतर यहां शमशान घाट की जमीन चिन्हित कर ग्रामीणों के हवाले कर दिया जाएगा। सांसद ने क्षेत्र के रौता पंचायत के हरिबोला बतरान चौक लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत में जनसभा को संबोधित किया। सभा में उन्होंने भाजपा के आढ़े हाथ लेते हुए कहा कि साढ़े चार साल के शासन में मंहगाई, बेरोजगारी, नारी असुरक्षा जैसे अनेकों समस्या उत्पन्न हुआ। देश का हर नागरिक अपने को भयभीत महसूस कर रहा है। धर्म और जाति के नाम पर देश का माहौल ़खराब किया जा रहा है। नोट बंदी कर देश के लोगों के घरों और जेब से पैसे निकलवा लिए। इसमें कई लोगों की जान चली गई और कई के रिश्ते टूट गए। इसके बाद जीएसटी लाकर छोटे-छोटे रोजगार कर पेट पालने वालों के रोजगार बंद करा दिए। इतना ही नहीं कई पूंजीपतियों ने रूपये लेकर विदेश चले गए। कांग्रेस 550 करोड़ में जिस राफेल को खरीदने का डील किया था भाजपा की मोदी सरकार ने उसे 1100 करोड़ रूपये में 13 दिन पहले बनी अम्बानी की कंपनी से खरीद कर देश के गरीब जनता के रुपये का गबन कर लिया। सांसद ने कहा कि कहा डीजल और पेट्रोल का खपत देश भर में गरीब करते हैं। इसके मूल्य में बेतहाशा वृद्धि कर लोगों का जेब काटकर अमीरों की तिजौरी भरा जा रहा है। 2019 में उनको करारा जवाब मिलेगा। इस अवसर प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव बिनोद यादव, सांसद प्रतिनिधि रमेश कुमार रमण, युवा शक्ति अध्यक्ष राहुल कुमार, रंधीर कुमार, पूर्व मुखिया रमेश यादव, प्रमुख प्रतिनिधि ¨पटू यादव, रामचंद्र ऋषिदेव, पूर्व मुखिया बेचन ऋषिदेव, अशोक झा, मनोज शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, मु.इसराफील, सुरेन्द्र यादव, मु.मुमताज, अशोक झा, मनोज शर्मा, मु.इलियास, मु.एखलाक समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।