मधेपुरा में विक्की मेहता हत्याकांड के 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, 5 नामजद पर शिकंजा, जल्द खुलासे का दावा
Madhepura Puraini Vicky Mehta Murder Case SDPO Pawan Kumar Singh Investigation News: मधेपुरा के पुरैनी में विक्की मेहता हत्याकांड के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

Madhepura Puraini Vicky Mehta Murder Case SDPO Pawan Kumar Singh Investigation News: मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित विक्की मेहता
HighLights
विक्की मेहता हत्याकांड में 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली।
कई संदिग्धों से पूछताछ जारी, पुलिस को अहम सुराग मिले।
5 नामजद और 8-10 अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज।
संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा)। मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित विक्की मेहता हत्याकांड में 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक पूरी तरह खाली हैं। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है।
पुरैनी थाना परिसर में उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ (SDPO) पवन कुमार सिंह और अन्य वरीय पुलिस अधिकारी नामजद आरोपियों से इतर 3-4 संदिग्धों से लगातार पूछताछ में जुटे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जांच में कई अहम और ठोस सुराग हाथ लगे हैं और गुरुवार को इस खूनी वारदात का पूर्ण खुलासा कर दिया जाएगा।
मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में चर्चित विक्की मेहता हत्याकांड के 48 घंटे बीतने के बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी
मृतक की भाभी सह मुखिया रीता कुमारी के लिखित आवेदन पर 5 नामजद और 8-10 अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज
प्राथमिकी में फेसबुक पर लगातार जान से मारने की धमकी देने और साजिश के तहत 10-12 गोलियां मारकर हत्या का आरोप
उदाकिशुनगंज SDPO पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में संदिग्धों से पूछताछ जारी; गुरुवार तक मामले का पर्दाफाश करने का पुलिस का दावा
घटना के संबंध में मृतक विक्की मेहता की भाभी सह स्थानीय मुखिया रीता कुमारी के लिखित आवेदन पर पुरैनी थाने में 5 नामजद और 8 से 10 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, शुरुआत में मुखिया रीता कुमारी द्वारा दिए गए मौखिक बयानों में बार-बार गौरव यादव का नाम लिया जा रहा था, लेकिन थाने में दर्ज कराए गए आधिकारिक लिखित आवेदन में उसकी जगह उदाकिशुनगंज के लक्ष्मीपुर निवासी नितीश राणा को आरोपी बनाया गया है।
नामजद और 10 अज्ञात पर केस दर्ज, फेसबुक पर धमकी का उल्लेख
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गोरपार निवासी दुर्गा यादव (पिता- सिकंद यादव), उदाकिशुनगंज के रहटा (वार्ड 23) निवासी शाकिब (पिता- सबीर आलम), उदाकिशुनगंज के लक्ष्मीपुर (वार्ड 22) निवासी नितीश राणा (पिता- अशोक यादव), पुरैनी नयाटोला (वार्ड 13) निवासी पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ लाल पिता- रामकुमार चौधरी और पुरैनी के दुहबी-सुहबी (वार्ड 11) निवासी गुड्डू यादव पिता- स्व. अनिल यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
इसके अलावा 8-10 अज्ञात शूटरों को भी इसमें शामिल बताया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए विक्की को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।
10-12 गोलियां मारकर की गई थी हत्या, SDPO बोले- जल्द सलाखों के पीछे होंगे कातिल
मुखिया रीता कुमारी ने आरोप लगाया है कि उक्त सभी नामजद आरोपियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत अज्ञात शूटरों को भाड़े पर बुलाकर उनके देवर विक्की मेहता की ताबड़तोड़ 10-12 गोलियां मारकर निर्मम हत्या करवा दी।
पूरे मामले पर एसडीपीओ (SDPO) पवन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस तकनीकी अनुसंधान और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर तेजी से आगे बढ़ रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि वारदात में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही पूरे हत्याकांड से पर्दा उठा दिया जाएगा।
