विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधेपुरा में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर हमला, 26 नामजद और 200 अज्ञात पर केस दर्ज

Published: Fri, 01 May 2026 06:20 PM (IST)

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

अतिक्रमण हटाने के दौरान हमला। (जागरण)

अतिक्रमण हटाने के दौरान हमला। (जागरण)

HighLights

  1. पुलिस दल पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हमला हुआ।

  2. हमले में थानाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

  3. 26 नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।

संवाद सूत्र, गम्हरिया(मधेपुरा)। थाना क्षेत्र के भेलवा पंचायत के वार्ड नंबर छह घोडमोहा गांव में सरकारी सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा को हटाने गयी पुलिस व मजिस्ट्रेट पर आक्रोशित ग्रामीणों के लाठी-डंडे से लैस होकर हमला कर दिया था।

अब इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी शाएक आलम ने गम्हरिया में लिखित शिकायत कर 26 व्यक्ति को नामजद करते हुए दो सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाया है।

अंचलाधिकारी ने आवेदन में कहा कि अतिक्रमण वाद सं०-03/2022-23, के संदर्भ में अनुमंडल दण्डाधिकारी महोदय मधेपुरा के कार्यालय ज्ञापांक- 383/गो०, दिनांक-22.04.2026 एवं जिलाधिकारी महोदय सह-द्वितीय अपीलीय प्राधिकार मधेपुरा के द्वारा पारित आदेश के आलोक में 30 अप्रैल को उक्त आदेश के आलोक में थानाध्यक्ष गम्हरिया थाना के संयुक्त दलबल जिसमें पुलिसलाइन मधेपुरा से प्राप्त सशस्त्र बल के साथ महेन्द्र यादव व विजो यादव पिता स्व. कमलेश्वरी यादव सा०- बभनी थाना गम्हरिया जिला मधेपुरा के घर पर जेसीबी के साथ अतिक्रमण खाली कराने हेतु प्रस्थान किये थे।

जैसे ही ग्राम बभनी स्थित महेन्द्र यादव व बिजो यादव पिता स्व. कमलेश्वरी यादव के घर पहुंचा तथा अतिक्रमण खाली करना प्रारंभ किया तो एक सोची-समझी साजिश के तहत महेन्द्र यादव एवं विजो यादव दोनों पिता कमलेश्वरी यादव सहित 26 लोग और अन्य करीब दो सौ अज्ञात असामाजिक तत्व के लोगों के द्वारा लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर, रॉड से लैस होकर पुलिस दलबल पर जान मारने के नीयत से प्रहार कर दिया।

ईंट-पत्थर से हमला

थानाध्यक्ष के ऊपर जान मारने के नीयत से रॉड व ईंट-पत्थर से मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया जिसमें दोनों हाथ, माथा, पैर व पीठ में काफी जख्म आ गई एवं सरकारी मोबाइल तथा प्राईवेट मोबाइल को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

साथ कई पुलिस जवान के बल भी जख्मी हो गए। जेसीबी के ऊपर भी ईंट व पत्थर तथा लाठी से प्रहार कर काफी क्षतिग्रस्त कर दिया एवं पुलिस बल के साथ ले जाये गये सुरक्षा उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। 

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पटना से पिता-पुत्र गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- बिहार में सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद उग्र हुई भीड़, बाइक सवार को पीट-पीटकर मार डाला