यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऑल इंडिया तंजीम ए इंसाफ के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
मधेपुरा। अल्पसंख्यकों से जुड़े विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को ऑल इंडिया तंजीम ए इंसाफ क

मधेपुरा। अल्पसंख्यकों से जुड़े विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को ऑल इंडिया तंजीम ए इंसाफ के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति काफी खराब है। इस भयावह स्थिति को सच्चर कमेटी ने भी उजागर किया है। परंतु इनके सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति को सुधारने के प्रति केन्द्र व राज्य सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। इन्हें सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ऑक्सीजन की अनुपलब्धता के कारण बच्चों की हुई मौत की निंदा की।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं का एक शिष्ट मंडल ने डीएम से मुलाकात कर अपनी मांगों का स्मार पत्र भी सौंपा। मौके पर वामपंथी नेता विद्याधर मुखिया, शंभु क्रांति, मु. शकील, मु. सुलेमान, असरफ अली, मु. उमद, मु. मुर्शीद, मु. इरशाद, बाबुल, मुस्तुफा सहित अन्य मौजूद थे।
-------
मुख्य मांगे
-: सच्चर कमेटी की अनुसंशा को प्राथमिकता से लागू की जाय
-: अल्पसंख्यकों को सुरक्षा की गारंटी दी जाए
-: गाय के नाम पर इंसान की हत्या बंद की जाए
-: भारतीय संविधान के मूल भावना को बदलने की साजिश पर रोक लगे
-: राज्य भर में संचालित मदरसों को मंजूरी दी जाए
-: सभी प्रखंडों में अल्पसंख्यक छात्रावास उपलब्ध कराई जाए
-: विकास एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं में आवंटित राशि का 30 प्रतिशत एवं सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए
-: तालीम मरकज की जहां बहाली नहीं हुई है वहां बहाली की जाय
