विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संस्कार और शिक्षा की जीत : शिक्षक व रेलकर्मी परिवारों के लाल कनिष्का और प्रिंस ने नीट में गाड़ा सफलता का झंडा

Published: Tue, 21 Jul 2026 09:28 AM (GMT+05:30)

मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के कनिष्का और प्रिंस कुमार ने नीट-यूजी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव ...और पढ़ें

कनिष्का और प्रिंस।

कनिष्का और प्रिंस।

HighLights

  1. कनिष्का ने नीट-यूजी में 602 अंक, 99.52 पर्सेंटाइल प्राप्त किए।

  2. प्रिंस कुमार ने नीट-यूजी में 22209वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की।

  3. मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड के इन छात्रों ने क्षेत्र का मान बढ़ाया।

संवाद सहयोगी, कुमारखंड (मधेपुरा)। मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

कनिष्का ने लहराया सफलता का परचम

प्रखंड क्षेत्र की मेधावी छात्रा कनिष्का ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासित तैयारी के बल पर नीट 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

720 में हासिल किए 602 अंक

कनिष्का ने कुल 720 अंकों में से 602 अंक अर्जित करते हुए 99.52 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। इसके साथ ही उसने ऑल इंडिया स्तर पर 9362वीं रैंक हासिल की है।

ओबीसी वर्ग में 4133वीं रैंक

ऑल इंडिया रैंक 9362 के साथ ही कनिष्का ने अपनी श्रेणी (OBC-NCL) में 4133वीं रैंक हासिल कर अपनी श्रेणी में भी शीर्ष स्थान बनाने में कामयाबी पाई है।

भागलपुर और सहरसा से पढ़ाई

कनिष्का ने प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ्स स्कूल भागलपुर से ली, जहां 10वीं में 98% अंक मिले। इसके बाद इंडियन हाई स्कूल सहरसा से 12वीं में 88.8% अंक हासिल किए।

माता-पिता दोनों हैं कार्यरत

कनिष्का की माता महावीर रानीपट्टी उच्च माध्यमिक विद्यालय टिकुलिया में शिक्षिका हैं, जबकि उनके पिता रमेश कुमार सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक के पद पर हैं।

नाना और परिजनों को दिया श्रेय

अपनी इस बड़ी उपलब्धि पर कनिष्का ने सफलता का श्रेय अपने नाना (सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता) रामानंदन राजीव, नानी इंदू राजीव, माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।

शिक्षकों और शुभचिंतकों ने दी बधाई

इस सफलता पर दिलीप कुमार यादव, अरविंद कुमार यादव, रवींद्र कुमार राकेश, संजीव कुमार यादव, रोहित कुमार और हेमंत कुमार समेत अनेक शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

प्रिंस ने नीट में पाई 22209वीं रैंक

कुमारखंड प्रखंड की इसरायन कला पंचायत स्थित ज़ोरावरगंज गांव के होनहार छात्र प्रिंस कुमार ने भी नीट-यूजी परीक्षा में 22,209वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर गौरव बढ़ाया है।

शिक्षक दंपती के पुत्र हैं प्रिंस

प्रिंस प्राथमिक विद्यालय नया नगर के विशिष्ट शिक्षक पवन कुमार के पुत्र हैं। उनकी माता अंजुलता कुमारी भी प्राथमिक विद्यालय हसनपुर (अररिया) में विशिष्ट शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।

पूर्णिया और अररिया से हुई पढ़ाई

प्रिंस ने वर्ष 2021 में विद्या बिहार पूर्णिया से मैट्रिक (85%) और दीदार बख्श प्लस टू विद्यालय बीरनगर (अररिया) से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद नीट की तैयारी की।

गांव में मिठाई बांटकर मनाई खुशी

प्रिंस की इस उपलब्धि से ज़ोरावरगंज व आसपास के ग्रामीण इलाकों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर होने वाले डॉक्टर को शुभकामनाएं दीं।

जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

बधाई देने वालों में पूर्व विधायक चंद्रहास चौपाल, प्रखंड राजद अध्यक्ष अरुण कुमार, प्रो. वेदप्रकाश, ललन कुमार, दीपक कुमार दिनकर, मो. इजहार और नागेश्वर यादव शामिल रहे।