Move to Jagran APP

भाजपा के जिला महासचिव गणेश गुंजन के निधन पर शोक

मधेपुरा : भाजपा के जिला महामंत्री व अधिवक्ता गणेश गुंजन के निधन पर जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ता

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 08:53 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 08:53 PM (IST)
भाजपा के जिला महासचिव गणेश 
गुंजन के निधन पर शोक
भाजपा के जिला महासचिव गणेश गुंजन के निधन पर शोक

मधेपुरा : भाजपा के जिला महामंत्री व अधिवक्ता गणेश गुंजन के निधन पर जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के तेज तर्रार युवा नेता के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे अपूर्णीय क्षति बताया है। पार्टी के जिला महामंत्री दिलीप ¨सह ने बताया कि गणेश गुजंन काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पीएमसीएच में भर्ती भी कराया गया था। शुक्रवार की सुबह उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। भाजपा नेता गणेश गुंजन का पार्थिव शरीर मधेपुरा पहुंचने पर जिला भाजपा कार्यालय लाया गया। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने कहा कि गणेश गुंजन की असामयिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। वे एक कर्तव्यनिष्ठ और सुलझे हुए इंसान थे। उनके निधन से पार्टी ने एक सच्चा समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। जिला महामंत्री दिलीप कुमार ¨सह ने कहा कि वे हमेशा संगठन को प्राथमिकता देते थे। डॉ. विजय कुमार विमल ने कहा कि गणेश गुंजन पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। मौके पर आयोजित शोकसभा में जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार,दिलीप कुमार ¨सह,डॉ. रामनरेश ¨सह,डॉ. विजय कुमार विमल,प्रो. अमोल राय,अनिल यादव,अर¨वद अकेला,जटाशंकर,अंकेश गोप,राजीव रोशन यादव,सुधींद्र राजहंस,धमेंद्र राम, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अनिल यादव,सुग्रीव,उपेंद्र कुमार भगत,आलोक,ललन,नीरज,अभिषेक,राजू जायसवाल,संजय सागर,रीता राय,कोमल यादव,विजय विजेता,प्रो. त्रिभुवन मंडल,विवेकानंद ¨सह,मंटू यादव,अर¨वद ¨सह, सुबोध कुमार ¨सह,रणविजय चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.