Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर

मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप जदयू कार्यालय परिसर में रविवार को जदयू के

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 11:03 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:03 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर
जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर

मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप जदयू कार्यालय परिसर में रविवार को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सोनी देवी की अध्यक्षता जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

loksabha election banner

इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ गोवर्धन मेहता ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की जीवनी लोगों के लिए आज भी प्रेरणास्रोत है। उच्च ओहदे के बावजूद सादगी जीवन जीने की कला उनसे बेहतर किसी के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री रहते भी सामान्य जीवन जीया। कर्पूरी ठाकुर राजनीति में हमेशा परिवार वाद के खिलाफ थे। किसान के पक्षधर भी थे। किसान और किसानी की बड़ी फिक्र करते थे। मौके पर जदयू के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण मेहता, अंशू आनंद, मो. सुभान, अमलेन्दु झा, संजय यादव, प्रशांत कुमार, रमेश मेहता, सत्यनारायण कामती आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

पुरैनी : मुख्यालय पंचायत पुरैनी के वार्ड संख्या दो स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कुंदन नगर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती समारोह आयोजित कर मनाई गई। स्थानीय देवनारायण ठाकुर की अध्यक्षता व उपेंद्र सिंह के संचालन में आयोजित समारोह में काफी संख्या में आम ग्रामीण उपस्थित थे। समारोह में उपस्थित जनों ने सर्वप्रथम जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प व माल्यापर्ण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके पदचिह्नो व आदर्शों को आत्मसात करने की शपथ दुहराई। समारोह को संबोधित करते हुए जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सह स्थानीय युवा समाजसेवी विनोद कांबली निषाद ने कहा कि पिछड़ों व वंचितों को सम्मान व समान अधिकार देने वाले देश के जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97 वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मौके पर शिक्षक दिनेश सिंह, अशोक सहनी, रेखा देवी पंकज सिंह, विजय सिंह, पुलकित सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, कृष्णा कुमार, सुरेंद्र मेहता, सिकन्दर शर्मा, मंटू कुमार मेहता, नारायण पंडित, त्रिवेणी ठाकुर, बागेश्वर सिंह, दीप नारायण सिंह, भागीरथ सिंह, हीरा सिंह, घोलटी मंडल, अरूण सिंह, प्रभाष पंडित, विजय सिंह, बाबुलाल सिंह, मनखुश कुमार, विपीन कुमार, फाजो सिंह, विरेन्द्र सिंह, मंगल कुमार, बाबुसाहब कुमार, भोला कुमार, रेखा देवी, हिरणी देवी, सुशीला देवी, साबो देवी, रोशनी देवी, रीना देवी, बिजली देवी, बिदी देवी सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।

आलमनगर : प्रखंड के चंदन चौधरी के आवास स्थित जदयू कार्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस दौरान उपस्थित जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा जन नायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शेखर सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सही मायने में जननायक थे। गरीब शोषित, दलित, पिछड़ों की आवाज और उनके उत्थान के लिए सदैव चितित रहते थे। इस दौरान जदयू के आलमनगर पूर्वी पंचायत अध्यक्ष राजकुमार साहनी कहा कि एनडीए सरकार प्रदेश में और केंद्र में कई जनकल्याणकारी योजनाएं लाई है। जो गरीब, शोषित, पिछड़ों के लिए वरदान साबित हो रहा है। मौके पर इस दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर राय, मोहन शर्मा, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, महेश्वर ठाकुर, राणा रामकृष्ण सिंह, सचेन्दर यादव, आलमनगर पूर्वी पंचायत के अध्यक्ष राज कुमार साह, राजकिशोर साह, ध्रुव राम, मिथिलेश सिंह, मनीष कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, कपिल देव शर्मा, काली चौधरी, सुधीर मंडल, मु. रफाकत साहब सहित कई जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

उदाकिशुनगंज : उदाकिशुनगंज प्रखंड के गोपालपुर गांव स्थित जदयू अध्यक्ष जनार्दन राय के आवास पर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा पूर्वक याद किए। वहीं पर लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जदयू प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन राय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे। वह सरल स्वभाव के थे। वह सदैव गरीबों के हित में काम किया। उनका पूरा जीवन गरीबों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी, 1924 को समस्तीपुर के पितौंझिया गां में उनका जन्म हुआ।

वह बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री और दशकों तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहे। 1952 की पहली विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद वे बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे। मौके पर जदयू के जिला महासचिव सुनील मंडल, बवलू यादव, प्रखंड प्रवक्ता मु. कसीर उद्धीन, लक्ष्मीपुर पंचायत अध्यक्ष निलेश यादव, किशुनगंज पंचायत अध्यक्ष हरदेव मेहता, बीड़ी रणपाल पंचायत अध्यक्ष राजकुमार साह, मधुबन पंचायत अध्यक्ष देवनारायण राम, बराही आनंदपुरा पंचायत अध्यक्ष रामचंद्र महतो, रंजीत मेहता, विलास राम, यौगेंद्र मुखिया, गुलाब चंद पौद्धार आदि मौजूद थे।

समाज के उपेक्षित वर्ग के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर : विधायक संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : स्थानीय वाणिज्य समिति धर्मशाला परिसर में रविवार को जानता दल यूनाइटेड के तत्वावधान में जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह के रूप में मनाई गई। समारोह में विधायक निरंजन कुमार मेहता व अन्य कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर किसी खास वर्ग के नहीं, बल्कि समाज के उपेक्षित वर्ग के मसीहा थे। जो पूरी जिदगी भर उपेक्षितों व शोषितों के हक के लिए लड़ते व उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए संघर्ष करते रहे। पूर्व प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कर्पूरी जी सादगी जीवन के पदचिह्न पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चलने कार्य कर रहे हैं। युवा जदयू प्रदेश संगठन सचिव नवीन कुमार मेहता ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए संकल्प ले यही कर्पूरी ठाकुर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष राजनीति साह ने किया। मौके पर अखिलेश मेहता, मंजू देवी, ओमप्रकाश मेहता, सुभाष चन्द्र बिहारी, अखिलेश वर्मा, मनोज यादव, अरविन्द सिंह, गजेन्द्र कामती, मुन्ना दास, मन्नू ठाकुर, हीरालाल मेहता, जैनुल आलम, पंकज ठाकुर, अवधेश झा आदि मौजूद थे। राजद कार्यकर्ताओं ने जयंती पर कर्पूरी ठाकुर किया याद

संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित की। वहीं श्रद्धा पूर्वक नमन किए। कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। पूर्व प्रमुख विकासचंद्र यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर हमेशा गरीबों के लिए चितित रहे। गरीबों के हित में अनेको काम किए। बिहार में आज भी कर्पूरी ठाकुर इमानदार नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष रमन यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाज के वंचितों को आगे बढ़ाने का काम किया। वह सदैव याद किए जाते रहेंगे। मौके पर अयूब अली, गजेंद्र राम आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.