Move to Jagran APP

विवाद सुलझाने गई पुलिस सहित आधा दर्जन जख्मी

मधेपुरा। गम्हरिया थाना क्षेत्र के औराही एकपड़हा पंचायत के वार्ड संख्या 10 में मु. कादिर और

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 06:50 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 06:50 PM (IST)
विवाद सुलझाने गई पुलिस सहित आधा दर्जन जख्मी
विवाद सुलझाने गई पुलिस सहित आधा दर्जन जख्मी

मधेपुरा। गम्हरिया थाना क्षेत्र के औराही एकपड़हा पंचायत के वार्ड संख्या 10 में मु. कादिर और मु. सली के बीच जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद एक पक्ष के फूस के घर में आग भी लगा दिया गया। जबकि मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से आधा दर्जन से अधिक लोग रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के बीच बचाव कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में भी दोनों पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची पुलिस और अस्पताल कर्मी भी मारपीट में मामूली रूप से जख्मी हो गए। एएसआई धीरेन्द्र कुमार और अस्पताल कर्मी और एम्बुलेंस ड्राइवर को मामूली चोट लगी है। जानकारी के अनुसार औराही एकपड़हा निवासी मु. सली और मु. कादिर को बासभूमि की जमीन को लेकर वर्षों से झगड़ा चल रहा था। कई बार स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई। पर सुलह नहीं हो पाया। बात पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने जमीन पर धारा 144 के तहत कार्रवाई भी की थी। परन्तु शुक्रवार की सुबह मु. सली के पुत्र और मु. कादिर के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगा। इसमें दोनों पक्षों को काफी चोट आईं। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों पक्ष को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पीछे से पुलिस भी अस्पताल पहुंची। दोनों पक्षों का बयान दर्ज करने के दौरान फिर से विवाद होने लगा। पुलिस के सामने मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों की मारपीट से अस्पताल रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। बीच - बचाव करते गम्हरिया थाना के एएसआई धीरेन्द्र ठाकुर को भी मामूली चोट लगी। वहीं एम्बुलेंस के ड्राइवर को भी हमला करने वालों ने नहीं छोड़ा। उनपर भी हमला कर दिया गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान के साथ अस्पताल पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। मारपीट एक पक्ष के मु. सली का पुत्र मु. मोसिम, मोकिम, मोईम गंभीर रूप जख्मी हो गया। वहीं दूसरा पक्ष के मु. कादिर, हबीब और इदरीश उर्फ घपचन भी काफी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों की स्थिति नाजुक होने की वजह से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया दोनों पक्षों के बीच पूर्व से ही जमीनी विवाद है। जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए थे। दोनों पक्षों के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अस्पताल परिसर में भी मारपीट हुई। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी धीरेन्द्र ठाकुर बीच बचाव करने का काम किया है। उसमें थोड़ी बहुत चोट लगी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.